26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
"श्री" नहीं बन पाई "भाग्य श्री" : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?
उत्तर प्रदेश

“श्री” नहीं बन पाई “भाग्य श्री” : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। “श्री” यहां “भाग्य श्री” नहीं बन पाया ! “प्रशासनिक सारी कवायदें चारों खाने चित्त सी हो गई हैं। इसके साथ ही चपरकंजू कृषि विभाग की कथित कागजी आंकड़े बाजी की पोल भी खुल” गई है। खबर हमारी “श्रीअन्न योजना” यानी मोटे अनाज के उत्पादन से संदर्भित है। इसका “उत्पादन सरकारी प्राथमिकता” में है। पर यहां तो “कृषि विभाग नें जो मोटे अनाज की बोआई के सुनहरे आंकडों का ताना -बाना बुना था वह रेत के महल सा ढेर” नजर आ रहा है !

"श्री" नहीं बन पाई "भाग्य श्री" : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?

मोटे अनाज की बुआई को लेकर “कृषि विभाग के दावे व सरकारी क्रय केंद्रों में उसकी खरीद मेल नहीं” खा रही है। लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी एक दाना ज्वार, बाजरा बिकने को नहीं आया। इधर, “अधिकारी क्रय केंद्रों में ज्वार, बाजरा की आवक न होने से परेशान हैं। उनकी लफ्फाजी की पोल सी खुलती नजर” आ रही है ! कृषि विभाग के रिकार्ड के अनुसार तो चित्रकूटधाम मंडल में श्री अन्न योजना के तहत चारों जनपदों में 70,724 हेक्टेयर में ज्वार व 13,445 हेक्टेयर में बाजरा की बुआई की गई है।

"श्री" नहीं बन पाई "भाग्य श्री" : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?

कृषि विभाग की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने मोटे अनाज की खरीद के लिए खाद्य विभाग को चारों जनपदों में ज्वार के 27 व बाजरा के 16 केंद्र खोलने का लक्ष्य दिया था। खाद्य विभाग ने पहली अक्तूबर को ज्वार के 22 व बाजरा के 13 केंद्र खोल दिए हैं। लेकिन फिलहाल अन्न का एक दाना नहीं बिकने नहीं आया ।  ऐसे में “विचारणीय यह है की मोटे अनाज की बुआई को लेकर या तो कृषि विभाग के दावे गलत है” या फिर किसान सरकारी क्रय केंद्रों में मोटा अनाज बेचने नहीं9 आ रहा। हालांकि “कृषि विभाग की मुंगेरी लाल सी स्थिति” है ! उनका मानना है कि अभी फसल खेतों में खड़ी है। आठ -दस दिन बाद “क्रय केंद्र गुलजार” हो जायेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन

डीएम जे.रीभा ने दिये विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

मौसम का ‘कहर’: बारिश-आंधी से ‘खेतों’ पर ‘मंडराया’ संकट, किसानों की ‘सांसें’ अटकीं ?

मौलाना नजीब-हबीब नें ‘यूपी का पता’ छिपाकर ‘एमपी’ में खरीदी जमीनें ? राजस्व अभिलेख बना ‘सबूत’ !

City News Uttar Pradesh Desk

वन विभाग की माफियाओं से दुरभिसंधि ? पेड़ों की बेधड़क हो रही अवैध कटान

ब्रेकिंग न्यूज़