29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
होमगार्ड की ईमानदारी: मेले में गिरे व्यापारी के लौटाए हजारों रुपये, बने सच्चाई की मिसाल
उत्तर प्रदेश

होमगार्ड की ईमानदारी: मेले में गिरे व्यापारी के लौटाए हजारों रुपये, बने सच्चाई की मिसाल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। थाना बबेरु में नियुक्त होमगार्ड फूलचन्द्र ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। कस्बा बबेरु में मेले के दौरान गिरे व्यापारी के 27,900 रुपये वापस लौटाकर उन्होंने पुलिस विभाग का नाम रोशन किया। मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर की शाम को कस्बा बबेरु में आयोजित मेले के दौरान मनोरथ थोक के निवासी व्यापारी हरिशंकर गुप्ता के 27,900 रुपये एक लाल पॉलीथीन में बंधे हुए गिर गए थे।

होमगार्ड की ईमानदारी: मेले में गिरे व्यापारी के लौटाए हजारों रुपये, बने सच्चाई की मिसाल

मेले में भारी भीड़ होने के कारण व्यापारी को इसका आभास तक नहीं हुआ। होमगार्ड फूलचन्द्र को ड्यूटी के दौरान ये रुपये मिले, जिसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभारी निरीक्षक बबेरु, बलराम सिंह को इसकी सूचना दी। होमगार्ड ने ईमानदारी दिखाते हुए रुपये थाना कार्यालय में जमा करा दिए।

होमगार्ड की ईमानदारी: मेले में गिरे व्यापारी के लौटाए हजारों रुपये, बने सच्चाई की मिसाल

13 अक्टूबर को पुलिस ने मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से व्यापारी की पहचान की। उन्हें थाने बुलाया। व्यापारी हरिशंकर गुप्ता को उनके 27,900 रुपये होमगार्ड फूलचन्द्र द्वारा सुपुर्द किए गए। व्यापारी ने पुलिस की इस तत्परता और होमगार्ड की ईमानदारी की दिल से सराहना की। पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी होमगार्ड फूलचन्द्र के इस नेक कार्य की प्रशंसा की है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Mahoba : सिचाई विभाग के जूनियर इंजिनियर की कार से कुचलकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत,अस्पताल में हंगामा …

City News Uttar Pradesh

बांदा के नसीमुद्दीन कैसे बनें यूपी की राजनीति के ‘चाणक्य’ : अब किस दल का थामेंगे हाथ !

City News Uttar Pradesh

बारिश बनी कहर: 50 साल पुराना मकान गिरा, तीन लोग मलबे में दबे, मची ‘अफरा-तफरी’

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

City News Uttar Pradesh

हर घर तिरंगा अभियान में उत्तर प्रदेश बनाएगा कीर्तिमान, मुख्यमंत्री योगी ने तय किया 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य

ईडी के निशाने पर फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ? कांप रहा है भ्रष्टाचारी ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़