- विनोद मिश्रा
बांदा। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी की वरासत दर्ज न करने की शिकायत पर डीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारी का वेतन रोक दिया। साथ ही अन्य मामलों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान 88 शिकायतें आईं। इनमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।

अतर्रा तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में ओरन के शिकायतकर्ता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वरासत दर्ज कराने के लिए 22 सितंबर 2020 को चकबंदी विभाग से आदेश हो गया था,लेकिन लापरवाही के चलते अभी तक वरासत दर्ज नही हुई है। जबकि आदेश होने के बाद छह जुलाई 2021 को प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। आज तक वरासत दर्ज नहीं हुई है।

जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी रामदास यादव का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सेमरिया कुशल के आठ सदस्यों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि निर्वाचित हुए आठ माह गुजर गए हैं, लेकिन अभी तक सचिव ने प्रमाण पत्र नही दिया है।

डीएम ने खंड विकास अधिकारी नरैनी को पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र तत्काल दिलाने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह पहले सूने घर मे चोरी की घटना में पूर्व राजस्व निरीक्षक कौशल किशोर तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से खुलासे की गुहार लगाई। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को दोबारा मौका मुआयना कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।

समाधान दिवस में ज्यादातर धान खरीद,आवास व जमीन कब्जे के मामले की शिकायतें रही। इस दौरान सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या, एसडीएम वीपी तिवारी,सीओ आनंद पांडेय,तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित सभी विभागीय उच्चाधिकारी मौजूद रहे। उधर, सदर तहसील में तहसीलदार पुष्पक की अध्यक्षता में 89 मामले आए। मौके पर पांच का निस्तारण कराया।

– मतदाताओं को किया जागरुक
बांदा : तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने की। मौके पर 69 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डा. प्रभात कुमार द्विवेदी व तहसीलदार मौजूद रहे । विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम मशीन भी रखी गई थी, जिससे मतदान करने की बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

– दिवस पर 19 में दो मामले निस्तारित
पैलानी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सुरभि शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। 19 मामलों में दो का मौके पर निस्तारण कराया। किसानों के पलेवा कार्य में जुटे होने पर फरियादियों की संख्या कम रही। तहसीलदार तिमिराज सिंह, थानाध्यक्ष जसपुरा सुनील कुमार सिंह, एडीओ पंचायत तिदवारी विनोद कुमार झा, सब इंस्पेक्टर पैलानी सुभाष चंद्र समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
