26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह : विजेता टीम को दी बधाई
उत्तर प्रदेश

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह : विजेता टीम को दी बधाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल मंगलवार को बबेरू के ग्राम पंचायत विनवठ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबला विनवठ और सिमौनी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें विनवठ की टीम ने जीत हासिल की।

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह : विजेता टीम को दी बधाई

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने विजेता टीम विनवठ को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी और खिलाड़ियों को उनके खेल कौशल के लिए सराहा। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल के महत्व और टीम भावना के बारे में भी प्रेरित किया।

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह : विजेता टीम को दी बधाई

समारोह के दौरान उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सुनील पटेल ने मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन गांवों में खेल और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के साथ ही सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह : विजेता टीम को दी बधाई

सुनील पटेल ने कहा कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर और भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा को निखारें। फाइनल मुकाबले के दौरान गांव के खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान पर जुटी। मुकाबले में रोमांचक क्षणों के बीच दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति ने जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल का धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके समर्थन की उम्मीद जताई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा फैसला: 8 से 10 अगस्त रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर

विधायक विशंभर का सरकार पर ‘तीखा’ प्रहार: कहा ‘गद्दी छोड़ो’ की पटकथा है यह ‘बजट’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र शिविरों का रच रहे इतिहास: गोयरा में सैकड़ों का हुआ इलाज

स्वच्छता पर करोड़ों खर्च: फिर भी गांवों में कूड़े की सरकार, अफसरों की शह पर खेल !

City News Uttar Pradesh

बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर महिला की 14 करोड़ 42 लाख की संपत्ति पुलिस नें किया कुर्क

नसीमुद्दीन का मायवती पर निशाना: जितना बहनजी को मैं जानता हूं, उतना वो खुद भी नहीं जानती, पैसे लेकर टिकट देती है बसपा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़