26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने झोंकी ताकत तो अखिलेश ने किया किनारा, आजमगढ़ व रामपुर सीटों पर प्रचार हुआ समाप्त
उत्तर प्रदेश

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने झोंकी ताकत तो अखिलेश ने किया किनारा, आजमगढ़ व रामपुर सीटों पर प्रचार हुआ समाप्त

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार करने नहीं गए। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रामपुर या आजमगढ़ न जाकर अखिलेश इत्र नगरी कन्नौज में रहे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर में कई जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। इससे पहले वे आजमगढ़ में भी जनसभाएं कर चुके हैं।


समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ में पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का प्रचार से किनारा करना किसी के भी गले नहीं उतर रहा है। 23 जून को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में मंगलवार को प्रचार का अंतिम दिन था। आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव व रामपुर सीट आजम खां के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। भाजपा ने जहां दोनों सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं, रामपुर में तो सपा के कद्दावर नेता आजम खां अकेले ही मोर्चा संभाले हुए हैं।

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने झोंकी ताकत तो अखिलेश ने किया किनारा, आजमगढ़ व रामपुर सीटों पर प्रचार हुआ समाप्त
 Lok Sabha By-Elections 2022 : Chief Minister Yogi threw power, Akhilesh gave up, campaigning ended in Azamgarh and Rampur seats

आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव को मैदान में उतारा है, लेकिन उनका प्रचार करने एक भी दिन नहीं गए। पहले सपा मुखिया की 20 व 21 जून को आजमगढ़ जाने की संभावना थी, किंतु वे यहां नहीं आए। सपा प्रमुख का प्रचार में नहीं उतरना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि सपा ने यहां अपने नेताओं की पूरी फौज उतार रखी थी।

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने झोंकी ताकत तो अखिलेश ने किया किनारा, आजमगढ़ व रामपुर सीटों पर प्रचार हुआ समाप्त
Lok Sabha By-Elections 2022: Chief Minister Yogi threw power, Akhilesh gave up, campaigning ended in Azamgarh and Rampur seats

अखिलेश यादव से पहले आजमगढ़ में यानी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद बने थे। इस बार के विधानसभा चुनाव मैनपुरी के करहल से जीतने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अखिलेश इसलिए भी आश्वस्त हैं क्योंकि आजमगढ़ में बीते दो लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर के बावजूद सपा यहां चुनाव जीती थी। इस बार भी विधानसभा चुनाव में सपा ने आजमगढ़ की सभी दस सीटें जीतीं हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेरी सच्ची बोली बड़े नेताओं की मुश्किल : असदुद्दीन ओवैसी

City News Uttar Pradesh

Banda : स्कूल जाते समय छात्रा से करते थे छेड़खानी, तीन लोगों ने की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा की खाद वितरण पर सख्त निगरानी: किसानों को मिली राहत

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : बुंदेलखंड में अब नगरीय क्षेत्रों में बनेंगे गोवंश वन्य विहार..

City News Uttar Pradesh

चकबंदी कार्य में ‘धीमी गति और भ्रष्टाचार’ से किसानों में ‘आक्रोश’ : दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भाजपा नें ओल्ड इज गोल्ड की अपनाई रणनीति

ब्रेकिंग न्यूज़