
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में पेयजल संकट नें भयावह दस्तक दे दी है। लोगों को प्यास बुझाने के लाले पड़ जायेंगे। घनघोर संकट का संकेत मार्च माह ने ही दे दिया था। अप्रैल और मई में शहरवासियों का भीषण पेयजल संकट छक्के छुड़ायेगा। गर्मी की वजह से केन नदी की जलधारा सूख कर विलुप्त हो रही है।

वर्तमान में अपनी “निकम्मी कार्यप्रणाली से बहुचर्चित जल संस्थान में संकट देख हाय दईया” मच गई है। हालत यह है कि जेबीसी से नदी में “नाली बनाकर इंटकवेल तक पानी पहुंचानें की कवायद” हो रही है। चिंताजनक स्थिति का प्रारंभिक पहलू यह है की “दो लाख की आबादी को हर रोज करीब दो लाख लीटर कम” पानी मिल रहा है।

शहर में तेजी से आबादी बढ़ रही है, लेकिन पेयजल की वही चार दशक पुरानी व्यवस्थाएं हैं। इसके निदान के लिये “बजट आता है पर बंदरबांट’ हो जाता हैं। “आंकड़ों में सुहानी व्यवस्था होती हैं पर हकीकत बिल्कुल विपरीत” ! नगर में इस समय करीब दो लाख की आबादी है। इन्हें पीने के पानी की हर रोज 32 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है।

जल संस्थान लोगों को इस समय 26 लाख लीटर पानी उपलब्ध करा रहा है। जबकि फरवरी तक लोगों को 28 लाख लीटर पानी मिल रहा था। इस समय दो लाख लीटर पानी की कमी आ गई है। पेयजल आपूर्ति के लिए केन नदी में दो इंटेकवेल हैं। इनके जरिए रोज 24 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। दो लाख लीटर पानी अन्य स्रोतों कुओं, हैंडपंप और समर्सिबिल से लोग निकाल रहे हैं। इस प्रकार आने वाले दिन हाहाकार मचायेगा !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
