28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बहुचर्चित हत्या कांड : तीन दिन बाद भी अभियुक्त पुलिस पकड़ से दूर।

 

विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बहुचर्चित खुरहंड हत्या कांड में अभियुक्तो और पुलिस के बीच तूं डाल-डाल मैं पात-पात का खेल चल रहा है। गांव में चुनाव की रंजिश व सीसी सड़क निर्माण को लेकर हुई गोलीबारी के नामजद छह हत्यारोपी घटना के तीसरे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस नामजद फरार आरोपियों की अभी तक खोज नहीं पाई । हालांकि एसओजी समेत पुलिस टीम का दावा है कि गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।


गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहंड में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप सिंह व पूर्व ग्राम प्रधान छत्रपाल सिंह पक्ष के लोग चुनाव की पहले से चल रही रंजिश व रोड निर्माण को लेकर गुरुवार सुबह आमने-सामने हो गए थे। ताबड़-तोड़ गोली चलने से पूर्व प्रधान के पुत्र अजीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए थे। जिनका अभी उपचार चल रहा है। आइजी के सत्यनारायण, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना आदि अधिकारी घटनास्थल पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर एसओजी समेत पुलिस की गठित तीन टीमें हत्यारोपितों को पकड़ने के लिए सुरागरसी कर रही हैं। पिता ने पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत सात लोगों के विरुद्ध शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्यारोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख उसके पुत्रों व भाइयों आदि की तलाश में जुटी है। अब तक करीब 12-13 लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। जहां से बाद में कुछ लोगों को छोड़ा गया है। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि हत्यारोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


पूर्व ग्राम प्रधान छत्रपाल सिंह की तहरीर में एक घायल आरोपित विकास का नाम भी था। पुलिस ने उसके विरुद्ध भी नामजद रिपोर्ट गंभीर धाराओं में दर्ज की है। घटना के बाद विकास को उसके स्वजन ट्रामा सेंटर में घायल छोड़कर खिसक लिए थे। उसके साथ किसी स्वजन के न होने से पुलिस अपनी निगरानी में उसका उपचार करा रही है


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्रूरता पूर्वक पशु तस्करी : 72 पशुओं को पुलिस ने किया बरामद, सात अभियुक्त गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त के निर्देश : नवाब टैंक को पर्यावरण के लहजे से बनाया जाये “ब्यूटीफुल ” …

डंपर बना बिजली का काल: 30 से ज्यादा खंभे धराशायी, आधा दर्जन गांव ‘अंधेरे में डूबे’

दीपक की चिंगारी बनी “विनाश” का कारण: घर जलकर हुआ राख, 8 बकरियों की मौत

पूर्व विधायक दलजीत का बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर जोर : मंत्री से की भेंट

City News Uttar Pradesh

मतदान कर्मियों में ईवीएम जमा करने को मची रही आपाधापी

ब्रेकिंग न्यूज़