27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डंपर बना 'बिजली का काल' : 30 से ज्यादा खंभे धराशायी, आधा दर्जन गांव 'अंधेरे में डूबे'
उत्तर प्रदेश

डंपर बना बिजली का काल: 30 से ज्यादा खंभे धराशायी, आधा दर्जन गांव ‘अंधेरे में डूबे’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी क्षेत्र के लिए शनिवार की रात बिजली का काला अध्याय बन गई। बांदा-टांडा हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने रफ्तार और लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए करीब 10 किलोमीटर तक 30 से ज्यादा बिजली के खंभों को रौंद डाला, जिससे आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। विद्युत विभाग को लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों को अंधेरे में रात काटना मजबूरी हो गई।

डंपर बना 'बिजली का काल' : 30 से ज्यादा खंभे धराशायी, आधा दर्जन गांव 'अंधेरे में डूबे'

शनिवार रात करीब 9 बजे फतेहपुर से बांदा की ओर तेज़ी से आ रहा डंपर जैसे ही छापर गांव के पास पहुंचा,उसका ढाला पूरी तरह ऊपर उठा हुआ था। ऊंचे ढाले के चलते वह बिजली के तारों से टकरा गया। तारों के साथ खंभों को भी तोड़ता हुआ आगे बढ़ता चला गया। छापर से लेकर मुगुंस गांव तक करीब 10 किलोमीटर तक 30 से ज्यादा खंभे धराशायी हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बिजली आपूर्ति बंद थी,वरना करंट लगने से बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस हादसे के कारण तिंदवारी कस्बा, छापर, मुगुंस और आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लोगों को भीषण गर्मी और उमस में पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा क्षेत्र “ब्लैकआउट” में चला गया।

चौदह घंटे बिजली गुल होने से जनता में उबाल: किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम रात से ही मौके पर पहुंच गई और खंभे बदलने व केबल जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया। अवर अभियंता प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि “घटना से विभाग को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 30 से ज्यादा खंभे टूटे हैं और हजारों मीटर केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने की पूरी कोशिश की जा रही है।” घटना की सूचना मिलते ही कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर ने सक्रियता दिखाते हुए हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर डंपर को रोका और चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। बिजली विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर चालक के खिलाफ विधिक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष चुनाव : जीत का जादुई आंकड़ा भाजपा की मुठ्ठी में ! …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास से “तिंदवारी चहकेगी : बनेगी अब आदर्श नगर पंचायत”

City News Uttar Pradesh

फोरम का फैसला : स्टेट बैंक नें चुकाया 139846 कीधनराशि …

बांदा जिला गीता ज्ञान से होगा मर्मज्ञ : संघ की बैठक में हुआ अद्भुत अध्यात्म निर्णय

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हुआ संपन्न: ईवीएम में कैद हुई 2,533 प्रत्याशियों की किस्मत, अब 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

City News Uttar Pradesh

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान

ब्रेकिंग न्यूज़