City News Uttar Pradesh
रफ्तार ने छीना कंधों का सहारा: बाइक सवार 'दो बच्चों' को कुचला, एक झटके में उजड़ा घर
उत्तर प्रदेश

रफ्तार ने छीना कंधों का सहारा: बाइक सवार ‘दो बच्चों’ को कुचला, एक झटके में उजड़ा घर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। रविवार की सुबह दिल को झकझोर देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को गमगीन कर दिया। कनवारा बाईपास पर केन रोड पर एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार एक पिता और उसकी गोद में बैठे दो मासूम बच्चों को बेरहमी से कुचल डाला। सात वर्षीय शिवा और पांच वर्षीय प्रियंका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पिता श्यामू यादव जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

रफ्तार ने छीना कंधों का सहारा: बाइक सवार 'दो बच्चों' को कुचला, एक झटके में उजड़ा घर

बच्चे शिवा और प्रियंका, श्यामू यादव व उनकी पत्नी की इकलौती संतान थे। हादसे की खबर जैसे ही मोहल्ले में पहुंची,पूरा इलाका मातम में डूब गया। मां की चीखें सुनकर पत्थर दिल भी पिघल जाएं “मुझे भी ले जा भगवान, मेरे बच्चों को क्यों छीन लिया।” रविवार सुबह 8:30 बजे, श्यामू यादव अपने बच्चों को लेकर करिया नाला से अपने गांव रघुवंशी डेरा लौट रहे थे। जैसे ही वह बाईपास चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई।

रफ्तार ने छीना कंधों का सहारा: बाइक सवार 'दो बच्चों' को कुचला, एक झटके में उजड़ा घर

दोनों बच्चे घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुके थे, जबकि श्यामू लहूलुहान हालत में वहीं पड़े रहे। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद नगर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह और जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रामकिशोर यादव मौके पर पहुंचे।गंभीर रूप से घायल श्यामू यादव को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देख रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक रॉन्ग साइड में चल रही थी, तभी ट्रेलर से टक्कर हुई। फिलहाल ट्रेलर को जब्त कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“डान ” सर्वेश का कौन था सजातीय दलाल, शीघ्र खुल रहा है “राज ” …

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमाना खर्च नहीं कर सकेंगे : निर्वाचन आयोग को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

आयुक्त आर.पी सिंह हुये नाराज : खेत तालाब योजना के क्यों हैं बुरे हाल

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की पहल: राइफल क्लब ‘मुद्दे’ पर विधानसभा अध्यक्ष सक्रिय, सीएम से ‘जवाब’ तलब

City News Uttar Pradesh

जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य बोले: चित्रकूट का रामायण मेला अद्वितीय, सहयोग का भी वादा

भाजपा नेताओं का दिल रविवार को तेजी से धड़का: संगठन चुनाव की गाईड लाइन हुई तय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़