25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पहलगाम आतंकी हमले पर 'एबीवीपी' का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला
उत्तर प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले पर ‘एबीवीपी’ का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए नृशंस आतंकी हमले के खिलाफ भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “नक्सलवाद मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए अशोक लॉट चौराहे से कचेहरी चौराहे तक रैली निकाली और वहां आतंकवादियों का पुतला दहन किया।

पहलगाम आतंकी हमले पर 'एबीवीपी' का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

कुछ दिनों पहले, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों से उनका धर्म पूछने के बाद, हिंदू धर्म सुनते ही उन्हें गोली मार दी गई थी, जो एक नरसंहार और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना थी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया, और भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसका कड़ा विरोध करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।

पहलगाम आतंकी हमले पर 'एबीवीपी' का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

नगर मंत्री कार्तिकेय गुप्ता रामजी ने कहा की “आतंकवाद एक ऐसा साँप है, जो पूरी दुनिया को निगलना चाहता है। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वे उन शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दे, जो नक्सलवाद और आतंकवाद के पीछे हैं।” इसके बाद, सभी कार्यकर्ताओं ने अशोक स्तंभ के समक्ष मौन धारण किया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पहलगाम आतंकी हमले पर 'एबीवीपी' का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

कार्यकर्ताओं ने इस नृशंस हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर प्रमुख नेताओं में नगर उपाध्यक्ष डॉ. नवीन पांडेय, तहसील संयोजक सुभाष त्रिपाठी, इकाई अध्यक्ष रजत त्रिवेदी, श्लोक द्विवेदी, प्रवीण, अभय सोनी, युवराज सिंह, अभय साहू, अंश पुष्पक, सतेंद्र सिंह, आदर्श, कुनाल, अनुराग, युवराज, दिव्यांश, नितेश, और शिवा शुक्ला शामिल थे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सावधान बुंदेलखंड का चारा जहरीला ! धूरिन जहर का संक्रमण जान लेवा ! …

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात : बांदा को मिलेगी चीनी मिल की सौगात

City News Uttar Pradesh

शराब पीकर घर आए बेटे ने मां से किया झगड़ा, फिर लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप नें पैलानी पुल से आवागमन की दी अनुमति: क्षति ग्रस्त पुल की हो गई मरम्मत

City News Uttar Pradesh

बीस साल का ‘आशियाना’ बुलडोजर से उजड़ा: इंसाफ के लिए डीएम की ‘चौखट’ पर लगाई गुहार

Admin Team

यूपी : 11 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर गांव वालों को दिखाया, मुकदमा दर्ज …

ब्रेकिंग न्यूज़