
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। शायद किसी ने सच ही कहा है “बदलाव किताबों से नहीं, नीयत से आता” है। चित्रकूट के एक छोटे से गांव, कछार पुरवा में कुछ ऐसा ही बदलाव देखने को मिला, जब शासन की टीम स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंची तो उन्हें किताबों में नहीं, बच्चों की आंखों में उम्मीद की चमक दिखी।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सहायक शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) मनोज कुमार वर्मा की अगुवाई में निरीक्षण टीम ने जब स्कूल में कदम रखा, तो केवल इमारत नहीं, वहाँ बसी नई सोच और समर्पण की कहानी ने उन्हें अभिभूत कर दिया। निपुण भारत मिशन, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, और किचन गार्डन जैसे तमाम बिंदुओं पर विद्यालय खरा उतरा, लेकिन जो सबसे ज्यादा दिल को छू गया वो था बच्चों का आत्मविश्वास। जब कक्षा 3 से 8 के छात्रों ने सटीक उत्तर दिए और किताबों से आगे की सोच दिखाई, तो अधिकारियों की आंखों में नमी थी खुशी की, गर्व की।

प्रधानाध्यापिका रचना यादव और उनकी टीम ने बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संवाद किया, घर-घर उम्मीद की अलख जगाई। बच्चों ने भी निराशा और अभाव को पीछे छोड़कर शिक्षा से दोस्ती की। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने ‘भोजन मंत्र’ पढ़कर मिड-डे मील लिया यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, अनुशासन और संस्कार की मिसाल थी। अधिकारीगण भोजन की गुणवत्ता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे पूरे ज़िले के लिए आदर्श मॉडल बनाने की बात कही।

सहायक निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने विद्यालय स्टाफ की सराहना करते हुए कहा, “हम रिपोर्ट कार्ड नहीं, बच्चों का भविष्य गढ़ने आए हैं। ये विद्यालय एक आदर्श है, जो बताता है कि सरकारी स्कूल भी उम्मीदों का किला बन सकते हैं।” इस मौके पर बीएसए बी.के. शर्मा, बीईओ अतुल दत्त तिवारी, और कई अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी संकल्प लिया कि वे बच्चों को सिर्फ पढ़ाएंगे नहीं, उन्हें सपने देखने और पूरा करने का हौसला भी देंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
