City News Uttar Pradesh
नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव की रही धूम : पांच नन्ही परियों का केक काट मनाया गया बर्थडे, डीएम की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां कीं साझा
उत्तर प्रदेश

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव की रही धूम : पांच नन्ही परियों का केक काट मनाया गया बर्थडे, डीएम की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां कीं साझा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मिशन शक्ति के तहत महिला जिला अस्पताल में नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां साझा कीं। पांच कन्याओं के जन्म पर केक काट खुशी मनाई गई और सोहर गीत गाए गए।

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव की रही धूम : पांच नन्ही परियों का केक काट मनाया गया बर्थडे, डीएम की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां कीं साझा
Newborn Bundeli girl’s birthday was celebrated: Cake cutting of five little fairies was celebrated, DM’s wife and son and daughter shared happiness

कार्यक्रम में डीएम अनुराग पटेल की पत्नी डा. प्रीति पटेल, बेटी कु. संगजा पटेल और बेट श्वेताभ पटेल ने जन्मी बच्चियों के नानी-दादी के साथ केक काटा। डा. प्रीति पटेल ने कहा कि यह पहल सराहनीय है। बेटियां किसी न किसी रूप में चाहे प्रशासनिक क्षेत्र हो, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग क्षेत्र के साथ बहुत से क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव की रही धूम : पांच नन्ही परियों का केक काट मनाया गया बर्थडे, डीएम की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां कीं साझा
Newborn Bundeli girl’s birthday was celebrated: Cake cutting of five little fairies was celebrated, DM’s wife and son and daughter shared happiness

अभिभावकों से कहा कि आपके घर लक्ष्मी आई है। इसे बड़ी हंसी खुशी उल्लास के साथ स्वीकार करें और इनका पालन-पोषण कर अच्छी शिक्षा दीक्षा दें जिससे बुलंदियों को छुएं। डा. अर्चना भारती ने बताया कि जिले में अभी तक 4171 कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया जा चुका है। मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र व अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव की रही धूम : पांच नन्ही परियों का केक काट मनाया गया बर्थडे, डीएम की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां कीं साझा
Newborn Bundeli girl’s birthday was celebrated: Cake cutting of five little fairies was celebrated, DM’s wife and son and daughter shared happiness

मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. सुनीता सिंह ने स्वागत किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डा. एसएन मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु श्वेता साहू, तहसीलदार सदर पुष्पक सहित मेडिकल विभाग के नर्स एवं चिकित्सक के साथ बच्चियों की मां व दादी उपस्थित रहीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चौदह घंटे बिजली गुल होने से जनता में उबाल: किया हंगामा

Banda : बाहुबली मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने, दो माह की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा …

विधायक बृजेश का मुस्लिम समाज द्वारा घेराव : मुर्दाबाद और वापस जावो के लगे नारे

City News Uttar Pradesh

बांदा को अन्य महानगरों एंव तीर्थस्थलों को रेल सेवा से जोड़ा जाना जरुरी : अशोक त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें पालिका सभासदों को महा जनसंपर्क का दिया गूढ़ मंत्र

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का बीमारी में भी ‘जज़्बा’ बरकरार: सेवा का ऐसा जुनून, जिसे बुखार भी नहीं रोक पाया

ब्रेकिंग न्यूज़