- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर में कचहरी के पास झांसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के नीचे दुकानदारों ने फुटपाथ तक समान सजाकर कब्जा कर रखा है। मंगलवार को इस अतिक्रमण पर खाकी का डंडा चला। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दलबल के साथ पहुंचे और दुकानों को सख्ती के साथ फुटपाथ से हटवाया। इस बीच कई दुकानदार विरोध में आए, पर उनकी एक नहीं सुनी गई। कोतवाल ने हिदायत दी कि दोबारा फुटपाथ पर सामान नजर आया तो ठीक नहीं होगा।

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह अतिक्रमणकारियों को खुद पैदल घूमकर लगातार सतर्क कर रहे हैं। उन्हें फुटपाथ को छोड़कर दुकान लगाने और सड़क पर वाहन न खड़ा करने की चेतावनी दे रहे हैं। लेकिन दुकानदार इसे हलके में ले रहे हैं। मंगलवार को उनके निर्देश पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत दलबल के साथ पहुंचे और अतिक्रमणकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने दुकानदारों से स्वत : सामान हटा लेने को कहा। जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण खुद नहीं हटाया, पुलिस ने उनका सामान हटा दिया। साथ ही दुकादनारों को चेतावनी दी कि दोबारा फुटपाथ पर कब्जा मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि यहां सडक किनारे दुकानदारों ने गुमटियां रखी हैं। जूता-चप्पल, कपड़े आदि सामान फुटपाथ तक सजा रखा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुकानदारों को चार दिन पहले चेताया गया था। लेकिन यह नहीं माने। उन्होंने बताया कि बाजार में भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ऐसा ही रवैया अपनाया जाएगा। इसलिए दुकानदार दायरे में रहकर व्यवसाय करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
