28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : अब हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, मुख्यमंत्री योगी ने हेल्थ सेक्टर के प्रेजेंटेशन में तय किया लक्ष्य
उत्तर प्रदेश

यूपी : अब हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, मुख्यमंत्री योगी ने हेल्थ सेक्टर के प्रेजेंटेशन में तय किया लक्ष्य

लखनऊ। पहले कार्यकाल में वैश्विक महामारी कोरोना से जूझते-लड़ते और जीतते चली उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ‘एक जिला, एक मेडिकल कालेज’ जैसा बड़ा लक्ष्य रखा और दावा है कि 61 मेडिकल कालेज तैयार हो गए। बाकी 14 जिलों में काम शुरू होने वाला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे कार्यकाल के लिए संकल्प लिया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक सौ शैय्या अस्पताल होगा। पांच वर्षों के लिए तय चरणवार लक्ष्यों में हर जिले में निश्शुल्क डायलिसिस की सुविधा और प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल के अलावा एक फर्स्ट रेफरल यूनिट की व्यवस्था भी शामिल की गई है।

यूपी : अब हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, मुख्यमंत्री योगी ने हेल्थ सेक्टर के प्रेजेंटेशन में तय किया लक्ष्य
UP: Now a 100-bed hospital will be built in every assembly constituency, Chief Minister Yogi has set the target in the presentation of the health sector

योगी मंत्रिमंडल के समक्ष मंगलवार को एनेक्सी भवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेक्टर की चरणबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस सेक्टर में शामिल चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अपनी योजनाएं प्रस्तावित कीं।
बिंदुवार समीक्षा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश में अभूतपूर्व काम हुआ है। इंसेफेलाइटिस उन्मूलन का प्रयास हो या कोविड प्रबंधन, प्रदेश को वैश्विक संस्थाओं से सराहना मिली है। एक टीम के रूप में यह प्रयास सतत जारी रखा जाए।

यूपी : अब हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, मुख्यमंत्री योगी ने हेल्थ सेक्टर के प्रेजेंटेशन में तय किया लक्ष्य
UP: Now a 100-bed hospital will be built in every assembly constituency, Chief Minister Yogi has set the target in the presentation of the health sector

नियोजित प्रयासों से एनएचआरएम और एनएचएम जैसी योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया गया है। यह शुचिता बनी रहे। भ्रष्टाचार की हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कठोरतम कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने लक्ष्य तय किए। कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में 100 शैय्या के अस्पताल की उपलब्धता कराई जाए। विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध रूप से इसे पूरा कराएं। जिस तरह पिछले पांच वर्षों में 5000 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना की गई, उसी तरह अगले पांच वर्ष में 10,000 नए उपकेंद्र बनाने हैं।

उन्होंने निर्देशित किया कि हर जिले में निश्शुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराएं। डायलिसिस, सिटी स्कैन, न्यू बार्न स्टेबिलाइजेशन यूनिट, स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट की संख्या में बढ़ोतरी की जरूरत है। अगले दो वर्ष में सभी जिलों में यह चिकित्सा सेवाएं पहुंच जाएं। प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 100 शैय्या अस्पताल जैसी एक फर्स्ट रेफरल यूनिट होनी चाहिए। हर जिले में ड्रग हाउस की भी व्यवस्था हो।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: बांदा बनेगा ‘मिनी इंडस्ट्रियल’ सिटी, विकास की भरेगा ‘उड़ान’

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद किसानी के प्रति संवेदनशील, कराई क्राप कटिंग …

बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवा बन रहे “बजरंगी”

Russia Ukraine War : बांदा के नीरज, अलीशा के बाद एमबीबीएस छात्र हेमेंद्र भी यूक्रेन में फंसा

City News Uttar Pradesh

ब्लाक प्रमुख अरविंद वाह : मानिकपुर रेलवे स्टेशन में विकास का कमाल।

City News Uttar Pradesh

बामदेवेश्वर मंदिर: गुफा में छुपा चमत्कार, दर्शन को आते हैं शिवभक्त और नागराज

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़