
- विनोद मिश्रा
बांदा। जब “कड़ाके की ठंड” ने आम “जनजीवन को ठिठुरा” दिया है, ऐसे समय में बबेरू से समाजवादी पार्टी के “विधायक विशंभर सिंह यादव जनसेवा की ऐसी मिसाल पेश” कर रहे हैं, जो राजनीति में “संवेदनशीलता और ज़मीन से जुड़े नेतृत्व का प्रतीक” बनती जा रही है।

एक सप्ताह से लगातार पड़ रही “भीषण ठंड” के बीच विधायक का ‘कौड़ा (अलाव) संस्कृति’ अभियान क्षेत्र में “चर्चा और सराहना का केंद्र” बना हुआ है। विधायक विशंभर सिंह यादव ने “ठंड के मौसम में अलाव” जलवा कर जन सुनवाई करते हैं।

अलाव के चारों ओर बैठे फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन समाधान की पहल करते हैं। अलाव की गर्माहट जहां लोगों को ठंड से राहत दे रही है, वहीं जनसमस्याओं को लेकर विधायक विशंभर सिंह यादव के तेवर भी गर्म और सख्त नजर आते हैं। सड़क, बिजली, पानी, राशन, वृद्धावस्था पेंशन, आवास और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी शिकायतों पर मौके से ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है। कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिलती है।

विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि ठंड, बारिश या कोई भी परिस्थिति हो, जनता की “समस्याओं से मुंह नहीं मोड़ा” जा सकता। “जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना हमारा दायित्व” है।

‘कौड़ा संस्कृति’ के माध्यम से विधायक विशंभर सिंह यादव ने यह संदेश दिया है कि जनप्रतिनिधि का असली धर्म जनता के सुख-दुख में सहभागी होना है। नागरिकों का कहना है कि इतनी ठंड में किसी जनप्रतिनिधि को उनके बीच बैठकर समस्याएं सुनते देखना अपने आप में भरोसा जगाने वाला है। विधायक का यह व्यवहार राजनीति से अधिक मानवीय संवेदना को दर्शाता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
