27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में चरम पर गुंडागर्दी : आम की गुठली घर के बाहर फेंकने पर युवती के फाड़े कपड़े, छीना मंगलसूत्र …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आम की गुठली घर के बाहर फेंकने के विवाद में पड़ोसियों ने युवती समेत चार लोगों को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घायल युवती ने कपड़े फाडऩे के साथ मंगलसूत्र छीनने का हमलावर पड़ोसियों पर आरोप लगाया। पीडि़ता की ओर से घटना की शिकायत कोतवाली में की गई है।


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जारी निवासी 58 वर्षीय बच्चू, उसकी बेटी 24 वर्षीय कल्ली, 20 वर्षीय अर्चना व 18 वर्षीय पुत्र रोनू बाल्मीक को पड़ोसियों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घायल बच्चू ने पुलिस को बताया कि उसके नाती प्रांशू ने आम खाने के बाद गुठली घर के बाहर फेंक दी थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी रामप्रसाद व उसकी घर की महिलाओं ने गाली देना शुरू कर दिया था। मना करने पर सभी ने मिलकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा है। बेटी कल्ली के कपड़े हमलावर ने फाड़कर तार-तार कर दिए। इस बीच उसका मंगलसूत्र भी तोड़ लिया। जो बाद में काफी खोजने के बाद भी उन्हें नहीं मिला है।

मारपीट में सभी को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने बताया कि पडा़ोसियों में मारपीट हुई है। मंगलसूत्र छीनने का मामला सही नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

श्रीराम के जयघोष से गूंजा बांदा: भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘कड़ाके की ठंड’ में ‘विकास कार्यों’ का निरीक्षण: अफसरों को सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी नें किसान सम्मान समारोह का रचा इतिहास : हक्के-बक्के रह गये धुरंधर !

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘ढोंग’ की हरियाली भारी: पर्यावरण दिवस पर भाषण, फोटोग्राफी और खाना-पूरी

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार प्रदेश में बनाएगी बीफार्मा और मेडिकल डिवाइस पार्क, इन शहरों को किया गया चिह्नित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़