27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
रूठ गये बदरा मनाये कैसे : सूखे के आसार से किसान परेशान, क्या होगा अंजाम !
उत्तर प्रदेश

रूठ गये बदरा मनाये कैसे : सूखे के आसार से किसान परेशान, क्या होगा अंजाम !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में रूठ गये बदरा,मनाये कैसे ?”बरखारानी की नहीं हो पा रही मेहरबानी तो कैसे होगी किसानी”? यह सोच -सोच कर किसान चिंतित है। 13 जुलाई से सावन शुरू हो जायेगा। आषाढ़ महीने में अक्सर भरपूर बारिश होती है, लेकिन इस बार खेत प्यासे तड़प रहें हैं।

रूठ गये बदरा मनाये कैसे : सूखे के आसार से किसान परेशान, क्या होगा अंजाम !
Got upset how to celebrate Badra: Farmers upset due to the prospect of drought, what will be the result!

आषाढ़ माह तक औसतन 72.61 मिमी तक बारिश होनी चाहिए, मगर अब तक केवल 39.21 मिमी बारिश हुई है। यानी 33.4 मिमी बारिश कम है। मानसून कमजोर होने से अच्छी बारिश के आसार कम हैं। खेतों में बुआई नहीं हो पा रही है। किसानों के खेत सूख रहे हैं। जुलाई चल रहा है अभी तक एक बार भी तेज बरसात नहीं हुई। बीते साल अब तक करीब 58.73 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। बारिश कम होने से किसानों के साथ आम लोग भी परेशान हैं।

रूठ गये बदरा मनाये कैसे : सूखे के आसार से किसान परेशान, क्या होगा अंजाम !
Got upset how to celebrate Badra: Farmers upset due to the prospect of drought, what will be the result!

बुंदेलखंड के चित्रकूट मंडल के बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर में करीब छह साल बाद कम बारिश हुई है। बांदा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ दिनेश शाहा का कहना है कि इससे पहले 2014 में आषाढ़ के महीने में ऐसे ही हालात बने थे। हालांकि जुलाई मध्य के बाद झमाझम बारिश हुई थी, लेकिन इसका खास फायदा किसानों को नहीं मिल सका था। इस बार भी वैसे ही हालात बन सकते हैं। बारिश नहीं होने से बुंदेलखंड के लोग तेज धूप और उमस से परेशान हैं।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

News : राष्ट्रीय रामायण मेला, बिखेरेगा अपनी ओलौकिक छटा, योगी कर सकते हैं उदघाटन !

बुंदेलखंड में मूंगफली बनेगी किसानों की ‘सोना फसल’: मुनाफा दोगुना

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र अधिकारियों पर खफा : शिकायतों के निस्तारण में क्यों है लापरवाही

City News Uttar Pradesh

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी जेल में बीमार : बेटों नें मुलाकात कर जाना हाल

City News Uttar Pradesh

News- युवक युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी…..

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़