26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बालक की कई टुकड़ों में काटकर हत्या, तंत्र मंत्र के लिए बलि देने का संदेह
उत्तर प्रदेश

बालक की कई टुकड़ों में काटकर हत्या, तंत्र मंत्र के लिए बलि देने का संदेह …

 

हमीरपुर। हमीरपुर में दो दिन से लापता 12 वर्षीय बालक का शव झाडिय़ों में पड़ मिला। शव की हालत देखकर लोग हैरान रह गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, तो सामने आया कि शव कई टुकड़ों में बंटा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जानकारी दी और सौ मीटर तक के जरूरी साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने तंत्र मंत्र के चक्कर मेें बालक की बलि देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने कपड़ों से लाश की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि अगर परिजन की ओर से तहरीर मिलती है फिर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी 12 वर्षीय शुब्बी पुत्र कमरुद्दीन 30 अगस्त को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजन ने जान पहचान वाले और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा कर गांव के दो लोगों पर अपहरण का शक जताया।

बालक की कई टुकड़ों में काटकर हत्या, तंत्र मंत्र के लिए बलि देने का संदेह

इसी बीच बुधवार सुबह कांशीराम कालोनी के पास स्थित कड़ोरन से गुजर रहे ग्रामीणों ने झाडिय़ों में कई टुकड़ों में शव पड़ा देखा। इससे वो घबरा कर वहां से भागे और पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान हो हल्ला होने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।


शव मिलने की जानकारी पर कमरूद्दीन ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। शव को पुलिस ने कब्जे में ले जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं एएसपी अनूप कुमार, सीओ अनुराग सिंह ने भी घटना स्थल की जांच की। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के स्वजन ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि नाले के पास एक बालक का शव मिला है। जिसकी पहचान कांशीराम कालोनी निवासी शुब्बी के रूप में हुई है। स्वजन की तहरीर के आधार पर कारवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शौहर की शर्त : साथ रहना है तो भाई और बहनोई से करो हलाला

‘यमराज’ बनकर दौड़ी रोडवेज बस: एलआईसी एजेंट को ‘रौंदा’, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh Desk

बिजली विभाग के दो अफसर विद्दुत चोरी वालो के लिये काल, हो रही है “वाह-वाह” ! …

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सीबीआइ जांच की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh

पूर्व बीडीसी सदस्य की खेत में निर्मम हत्या: गांव में भारी फोर्स तैनात

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह ने किया निरीक्षण, मेगा वैक्सीनेशन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़