हरदोई : प्रेम प्रसंग में पिता ने अपनी पुत्री की गड़ासे से गर्दन काट दी और सिर को लेकर थाने की ओर चल दिया। ग्रामीणों ने उसे सिर पकड़े देखा और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला मझिला थाना क्षेत्र का है। ग्रामीण दहशत में घर के अंदर घुस गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

पांडेयतारा निवासी आरोपित खेतीबाड़ी करता है। परिवार में उसकी मां, पत्नी और दो पुत्रियां व एक पुत्र है। बड़ी पुत्री इंटर की पढ़ाई करती थी। उसका परिवार के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका वह विरोध करता था। बुधवार दोपहर को उसकी मां गांव के बाहर दुकान पर बैठी थी, जबकि पत्नी छोटी पुत्री और पुत्र के साथ खेत पर गई थी। छात्रा को घर में अकेला देखकर उसका प्रेमी भी आ गया। दोनों कमरे में अकेले थे, उसी समय छात्रा का पिता पहुंच गया।

उसके साथ मौजूद युवक तो भाग गया, लेकिन पुत्री को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसने उसे वहीं पकड़ लिया और फरसे से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसकी चोटी पकड़कर एक हाथ में सिर को लेकर थाने चल दिया। हाथ में कटा सिर देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीण यह तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि पुलिस को घटना की जानकारी दे सकें। रास्ते में राहगीरों ने सिर पकड़े हुए देखा और डर की वजह से पास तक नहीं गए। वह थाने के पास पहुंचा ही था, कि पुलिस आ गई। सिर को रखवाकर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को उसने पूरी बात बताई। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स मौके पर पहुंचे। मृतका की मां व अन्य स्वजन से जानकारी ली। एएसपी कपिल देव ने बताया कि आरोपित हिरासत में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
