
- विनोद मिश्रा
बांदा। माथे पर तिलक, शरीर पर भगवा वस्त्र, हाथ में धार्मिक बातें देखने वाला इन्हें साधु समझकर श्रद्धा से सिर झुका देता था। लेकिन इनका असली चेहरा सामने आया तो हर कोई दंग रह गया। ये कोई संत नहीं, बल्कि आस्था की आड़ में लोगों की जेब साफ करने वाला शातिर ठग गिरोह था। लोगों की धार्मिक भावनाओं और लालच दोनों का फायदा उठाकर यह गैंग लाखों की ठगी को अंजाम देता था।
बांदा पुलिस ने ऐसे ही तीन कथित साधुओं को गिरफ्तार कर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो “रुपये दोगुना”, “धनवृद्धि” और “चमत्कारी उपाय” का झांसा देकर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 75,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूरा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। फतेहपुर निवासी मनीष साहू 18 जून को बांदा आ रहे थे। बेंदाघाट चौराहे पर साधु वेश में खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया।
धार्मिक बातें शुरू हुईं फिर चमत्कार की चर्चा और आखिर में आया लालच का सबसे बड़ा दांव “तुम्हारे रुपये दोगुना कर देंगे।” इसी बीच एक चारपहिया वाहन वहां पहुंचा। उसमें बैठे दो अन्य साथी भी बातचीत में शामिल हो गए। मनीष साहू का ध्यान भटकाया गया और उनकी गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये गायब कर दिए गए। जब तक पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब तक तीनों फरार हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत के बाद तिंदवारी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग बढ़ाई गई।
आखिरकार 19-20 जून की रात भिड़ौरा रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 75,200 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि धार्मिक विश्वास का माहौल बनाकर लोगों को रुपये दोगुना करने, धनवृद्धि और चमत्कारी उपायों का लालच देते थे। जब व्यक्ति उनके झांसे में आ जाता, तो उसके नकदी और कीमती आभूषण लेकर फरार हो जाते थे। यह भी बताया कि कुछ दिन पहले बांदा रेलवे स्टेशन के पास उन्होंने एक महिला को झांसा देकर उसके आभूषण भी टप्पेबाजी से हड़प लिए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
