24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : ड्रोन कैमरे की मदद से खोजा जाएगा मोस्ट वांटेड डकैत गौरी, आरक्षियों को दी जा रही है ट्रेनिंग …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डकैत उदयभान उर्फ गौरी यादव को पुलिस अब ड्रोन कैमरे की मदद से खोजेगी। शासन से जिला पुलिस को दो ड्रोन मिले हैं। दो आरक्षियों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


पाठा में बचा इकलौता डकैत गौरी यादव उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पुलिस के लिए चुनौती बना है। करीब एक पखवाड़े से दोनों प्रदेशों की पुलिस उसे खोज रही है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। बताते हैं कि जंगल में इस डकैत के सैकड़ों ठिकाने हैं, जिनमें वह आसानी से छिप जाता है। पुलिस खोजती हुई पहुंचती है तो वह ठिकाना बदलकर दूसरे में पहुंच जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस जमीन से साथ आसमान से डकैत गिरोह की निगरानी करेगी। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक व विशेष फीचर के दो ड्रोन कैमरा मंगाए गए हैं।

पुलिस लाइन में इन कैमरा को चलाने का प्रशिक्षण आरक्षी नीरज कुमार मीडिया सेल व आरक्षी रोहित सिंह सर्विलांस को दिया जा रहा है। इस ड्रोन कैमरे की कार्यक्षमता से डकैतों का बचना मुश्किल है। यह ग्राउंड लेवल से 200 मीटर ऊपर व 2000 मीटर दूर तक जाकर फोटो ले सकता है। जंगल में कैमरे की तकनीक काफी कारगर साबित होगी। हालांकि अभी जंगल काफी घने है ऐसे में किसी को आसानी से नहीं खोजा सकता है लेकिन जंगल के बीच बनी बस्तियों में नजर रखी जा सकती है।


एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि डकैतों व संदिग्धों को ट्रेस करने के लिए दो ड्रोन कैमरे आए हैं। इसकी मदद से डकैतों के हर मूवमेंट पर निगाह रखना आसान होगा और उन्हें पकड़ा भी जा सकेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Banda : सावन लगा रहा आग, अनाथबुझाने की लगा रहे गुहार …

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म कर स्टेटस पर लगाई अश्लील फोटो: दरिंदगी के बाद की ये शर्मनाक हरकत

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की बांदा में दमदार एंट्री: स्वागत बना सपा का ‘शक्ति’ प्रदर्शन, उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

आबकारी की ‘दबिश’ से शराब कारोबारियों में ‘हड़कंप’ : ओवररेटिंग व फर्जीवाड़े वालों में ‘खौफ’

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : जिले में गेहूँ खरीद पूरी, भुगतान करोड़ों में “ठन-ठन गोपाल” …

ब्रेकिंग न्यूज़