
- शरद मिश्रा
बांदा। जनपद में सक्रिय चोरी के गिरोह पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए एक अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। चोरी के बाद पहचान मिटाने के लिए आभूषण गलाकर सोना बनाने वाले इस अपराधी के कब्जे से पुलिस ने करीब 50 ग्राम ठोस सोना बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

मामला पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहरी निवासी ज्वाला प्रसाद से जुड़ा है। ज्वाला प्रसाद ने 29 अगस्त 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए कीमती आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गईं। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय था। इसी क्रम में पुलिस नें सूचना के आधार पर अलोना नहर पुलिया के पास से एक संदिग्ध को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हेमंत, निवासी ग्राम महेरा, थाना बिवार, जनपद हमीरपुर बताया।

कड़ी पूछताछ के दौरान अभियुक्त हेमंत ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पिपरहरी गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद पकड़े जाने से बचने के लिए उसने आभूषणों को गलाकर ठोस सोने का रूप दे दिया, ताकि पहचान मिटाई जा सके। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 50 ग्राम ठोस सोना बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह अभियुक्त अंतर्जनपदीय गिरोह से जुड़ा हुआ है और इससे पहले भी कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल उसके फरार साथियों की तलाश तेज कर दी गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
