31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
राम नहीं आए भाजपा के काम: अयोध्या तो हारे ही, पूरे मंडल से हुआ बीजेपी का सफाया, भविष्य की राजनीति पर उठ रहे सवाल
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

राम नहीं आए भाजपा के काम: अयोध्या तो हारे ही, पूरे मंडल से हुआ बीजेपी का सफाया

  • शरद मिश्रा

अयोध्या रामनगरी में उम्मीद तो भाजपा की एकतरफा जीत की थी लेकिन “इंडिया गठबंधन” के प्रत्याशी व समाजवादी नेता अवधेश प्रसाद कड़े मुकाबले में पचास हजार मतों से जीत गए। मतगणना के हर राउंड में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के पिछड़ने के बावजूद किसी को उनकी हार का इल्म नहीं हुआ। “दिन की चमक पर शाम की स्याही चढ़ने” के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में निराशा दिखने लगी। “हर किसी की जुबान सवाल करती रही कि आखिर वजह क्या रही” ? अब कई दिनों तक इसके जवाब आते रहेंगे।

राम नहीं आए भाजपा के काम: अयोध्या तो हारे ही, पूरे मंडल से हुआ बीजेपी का सफाया, भविष्य की राजनीति पर उठ रहे सवाल
Ram did not help BJP: Not only did they lose Ayodhya, BJP was wiped out from the entire Mandal

सवाल तो भाजपा के नीति नियंताओं के मन भी उठ रहे कि 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में राममंदिर की सौगात देने के बावजूद चूक कहां रह गई ? और हार भी सौगात के चार महीने बाद ? जिस राम मंदिर आंदोलन की वजह से भाजपा ने पूरे देश में जड़ें जमाईं, जिस “रामनगरी को भाजपा ने अपने एजेंडे में सबसे शीर्ष पर रखा”, जिस अयोध्या की वजह से भाजपा न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि दो बार केंद्र की सत्ता तक पहुंची, वहां राजनीति के विशेषज्ञों ने भाजपा की हार के गहरे निहितार्थ निकाले हैं। जनता की तरफ से आ रहीं प्रतिक्रियाओं के भी मायने निकाले जा रहे हैं। “भाजपा न सिर्फ अयोध्या हारी, बल्कि अयोध्या मंडल की सभी सीटों से पार्टी का सफाया” हो गया। इन नतीजों के निहितार्थ का असर भविष्य में प्रदेश की राजनीति में स्पष्ट तौर पर दिखाई देगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

City News Uttar Pradesh

Banda : वैक्सीनेशन में लाई जाए तेजी, एक करोड़ प्रतिदिन कराया जाए वैक्सीनेशन …

बहुचर्चित यौन शोषण कांड: हंसता हुआ नूरानी चेहरा बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा

City News Uttar Pradesh

Banda : मिशन शक्ति अभियान, डीएम महिलाओ की समस्याओं से हुये रूबरू …

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़