24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह नाराज : शहर की जनता हो जाये होशियार
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह नाराज : शहर की जनता हो जाये होशियार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त दिनेश सिंह शहर को साफ-स्वच्छ और सुन्दर बनाने में जन सहयोग न मिलने से काफी खफा है। गंदगी फैलाने वालों का अब चालान होगा। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह मीडिया से मुखातिब थे। नाराज थे की एक माह से स्वछता अभियान चल रहा है, पर जन सहयोग नहीं मिल रहा। उन्होंने शहरवासियों से पुनः अपील की है कि वे बांदा शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। जो लोग कूडा फैलाते है उनके वीडियो बनाकर प्रशासन को सूचित करें। जिससे ऐसे लोंगो पर कार्यवाही की जा सके।

आयुक्त दिनेश सिंह नाराज : शहर की जनता हो जाये होशियार
Commissioner Dinesh Singh angry: the people of the city should be smart

आयुक्त ने कहा कि अब तक कूडा फैलाने वाले 250 से अधिक लोग चिन्हित किये जा चुके हैं। नगर पालिका द्वारा जुर्माना अदा करने की नोटिस दी गयी है। जिसमें से 100 से अधिक लोंगो ने जुर्माने की धनराशि अदा कर दी है। आयुक्त ने कहा कि जो लोग जुर्माने की राशि तीन दिन के अन्दर अदा नही करेंगे उनके चालान न्यायालय भेज दिये जायेंगे। जिन घरों अथवा दुकानों के बाहर कूडा पाया जायेगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

आयुक्त दिनेश सिंह नाराज : शहर की जनता हो जाये होशियार
Commissioner Dinesh Singh angry: the people of the city should be smart

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए गन्दगी के खिलाफ युद्धस्तर पर काम चलेगा। समाज के सभी वर्गों के लोग अपना सक्रिय सहयोग दें। नगर पालिका द्वारा सफाई किये जाने के बाद यदि लोंगो द्वारा कूडा नही फेंका जायेगा तो शहर 24 घण्टे साफ दिखाई देगा। शहर के 90 प्रतिशत से अधिक लोग शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग कर रहे हैं तथा कुछ लोग अभी भी अपनी आदत में सुधार नही कर रहे ।

आयुक्त दिनेश सिंह नाराज : शहर की जनता हो जाये होशियार
Commissioner Dinesh Singh angry: the people of the city should be smart

आयुक्त ने कहा कि महानिरीक्षक पुलिस के सहयोग से बांदा शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। शहर में 50 ई-रिक्शा स्टैण्ड बना दिये गये हैं। जो भी आटो रिक्शा/ई-रिक्शा या बस सडक पर खडे होकर सवारी भरेंगे या उतारेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद बढ़ायेंगे कोरोना टीकाकरण की रफ़्तार, घर-घर पहुंचाई जाएगी बुलावा पर्ची …

इंसानियत हुई शर्मसार: बुजुर्ग दिव्यांग महिला बनी हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Banda : कालिजर दुर्ग के जंगल में आग, पर्यटकों का प्रवेश रोका गया …

City News Uttar Pradesh

News- युवक की निर्मम हत्या, तार से पहले घोंटा गला, फिर मारी गोली…

City News Uttar Pradesh

अनाज खरीद कर रुपए गबन करने वाला व्यापारी गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

कुसमा के दिल में खिल गया “कुसुम” : परिवार की गाड़ी चल डगरनें की जग गई आस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़