24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अपराधियों की खान बनीं कांशीराम कालोनी में पुलिस का छापा
उत्तर प्रदेश

अपराधियों की खान बनीं कांशीराम कालोनी में पुलिस का छापा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपराधियों की खान बनकर रह गई कांशीराम कालोनियों की तरफ अब पुलिस ने रुख किया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की धरपकड़ अभियान तेजी के साथ जारी है। कालोनी में सोमवार की शाम को छापामार कार्रवाई की गई तो अफरा-तफरी मच गई।

अपराधियों की खान बनीं कांशीराम कालोनी में पुलिस का छापा
Police raid in Kanshi Ram Colony became a mine of criminals

पुलिस ने पूरी कालोनी को छान मारा। तलाशी के दौरान चार व्यक्तियों के पास से गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने चारो आरोपियों को कब्जे में ले लिया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछतांछ की गई और हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इधर, चेकिंग के दौरान पुलिस ने कालोनी के आने-जाने वाले रास्तों को ब्लाक कर दिया था, जो लोग कालोनी के अंदर और बाहर थे, वह जांच के दौरान उसी स्थान पर रहे।

अपराधियों की खान बनीं कांशीराम कालोनी में पुलिस का छापा
Police raid in Kanshi Ram Colony became a mine of criminals

– पुलिस की छापामार कार्रवाई से कालोनी में मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस फोर्स के साथ सोमवार की शाम को कांशीराम कालोनी में छापा मार दिया। पुलिस की छापामार कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। छोटी-बड़ी दुकानों, वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी लेते हुए सभी से पूछताछ की गई। इस दौरान जो भी संदिग्ध पाए गए उन्हें हिरासत में लिया गया।

अपराधियों की खान बनीं कांशीराम कालोनी में पुलिस का छापा
Police raid in Kanshi Ram Colony became a mine of criminals

– गांजा के साथ चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं चार व्यक्तियों के पास से 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। एसपी अभिनंदन एवं सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने अपनी मौजूदगी में संदिग्ध घरों तथा व्यक्तियों की तलाशी कराई। साथ ही वह कहां के रहने वाले है इस बारे में बकायदा जानकारी ली। संतोषजनक जवाब देने वालों को पुलिस द्वारा अल्टीमेटम देकर रिहा कर दिया गया। साथ ही हिदायत दी कि वह बेवजह दोबारा घूमते न मिलें।

अपराधियों की खान बनीं कांशीराम कालोनी में पुलिस का छापा
Police raid in Kanshi Ram Colony became a mine of criminals

इधर गांजे के साथ पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि अपराधियों के पड़ाव के काशीराम कालोनियां प्रमुख अड्डा बनी हुई है। आए दिन यहां अपराधी प्रवृत्ति के लोग वारदातें करते रहते है। लगातार मिल रहीं शिकायतों के चलते एसपी अभिनंदन ने खुद औचक स्ट्राइक की। इस मौके पर सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा, शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम नें उठाया बीड़ा, सिंचाई व्यवस्था होगी दुरुस्त, नहर सफाई की भी जांच !

City News Uttar Pradesh

आयुष्मान केंद्र में लटक रहा है ताला : भटकते रहते हैं लाभार्थी

Banda : जिला पंचायत चुनाव, वार्ड दस में गूंज रहा “जय-सीता” ! …

गणतंत्र दिवस को लेकर बांदा अलर्ट : पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी घोटाला: ताले में बंद केंद्र, बाजार में बिक रहा पोषण! बच्चों का हक डकार रहे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh Desk

दोहरा हत्याकांड : पिता ने ही बेटे और बहू को उतार दिया था मौत के घाट, धारदार हथियार भी बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़