- विनोद मिश्रा
बांदा। गणतंत्र दिवस तथा चुनावी तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को एसपी अभिनंदन ने एएसपी तथा क्षेत्राधिकारियों सहित डाॅग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता तथा खूफिया एजेंसियों के साथ रोडवेज बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। वहां संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी सहित दुकानों में भी चेकिंग के साथ खूफिया पड़ताल की गई।

– रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत कई इलाकों में हुई चेकिंग
मंगलवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैण्ड व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों व दुकानों को चेक किया गया।

चेकिंग टीम में डाॅग स्क्वायड टीम, बम निरोधक दस्ता एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई मौजूद रहे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा, शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह रजावत, सहित सीआरपीएफ व जीआरपी पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी अभिनंदन के कहा कि राष्ट्रीय पर्व तथा चुनावी तैयारियों के दृष्टिगत उक्त अभियान चलाया गया है। कहा कि आगे भी अभियान अनवरत जारी रहेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
