
- विनोद मिश्रा
बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों तक ‘स्वच्छ पेयजल’ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जल जीवन मिशन’ में ‘उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि’ हासिल करते हुए ‘देश में पहला स्थान’ प्राप्त किया है। प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने ‘खास मुलाकात’ में बताया कि ‘मिशन’ के तहत ‘अब तक 2.43 करोड़’ से अधिक ग्रामीण परिवारों को ‘नल से जल’ कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश इस योजना के क्रियान्वयन में देश में अग्रणी बनकर उभरा है। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि कभी पानी की भारी किल्लत झेलने वाले बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में इस योजना के तहत उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इन क्षेत्रों में अब 95 प्रतिशत से अधिक घरों तक ‘नल से जल’ की सुविधा पहुंच चुकी है।

मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि अब ‘जल जीवन मिशन’ के अगले चरण को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। इस दिशा में तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत और टिकाऊ बन सके। राज्य मंत्री ने बताया कि जिन गांवों में 100 प्रतिशत नल से जलापूर्ति सुनिश्चित हो चुकी है, वहां जलापूर्ति व्यवस्था को ग्राम पंचायतों और स्थानीय जल समितियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे गांव के लोग स्वयं अपने क्षेत्र की जल व्यवस्था की निगरानी और संचालन कर सकेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
