28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का 'पंडित' विकल्प पर 'फूटा गुस्सा':बोले- गरिमा से 'खिलवाड़' नहीं बर्दाश्त !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का ‘पंडित’ विकल्प पर ‘फूटा गुस्सा’: बोले- गरिमा से ‘खिलवाड़’ नहीं बर्दाश्त !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के ‘एक प्रश्न’ में ‘विकल्प’ के रूप में “पंडित” शब्द शामिल किए जाने को लेकर प्रदेश की ‘राजनीति और समाज’ में ‘बहस तेज’ हो गई है। मामले को ‘गंभीर’ बताते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इसका ‘कड़ा विरोध’ दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रश्न के विकल्प प्रस्तुत किए गए हैं, उससे समाज के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। इस संबंध में विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विधायक प्रकाश का 'पंडित' विकल्प पर 'फूटा गुस्सा':बोले- गरिमा से 'खिलवाड़' नहीं बर्दाश्त !

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी होती हैं और इनमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का चयन अत्यंत संवेदनशीलता और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। यदि किसी प्रश्न या उसके विकल्प से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है, तो यह न केवल अनुचित है बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी गंभीर विषय बन जाता है।

विधायक प्रकाश का 'पंडित' विकल्प पर 'फूटा गुस्सा':बोले- गरिमा से 'खिलवाड़' नहीं बर्दाश्त !

सदर विधायक प्रकाश ने कहा कि समाज में विभिन्न वर्गों और समुदायों की अपनी प्रतिष्ठा और पहचान होती है। ऐसे में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में प्रयुक्त शब्दों का चयन करते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस प्रकार की त्रुटियां न केवल विवाद पैदा करती हैं,बल्कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करती हैं।

विधायक प्रकाश का 'पंडित' विकल्प पर 'फूटा गुस्सा':बोले- गरिमा से 'खिलवाड़' नहीं बर्दाश्त !

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए पत्र भेजा है और आग्रह किया है कि परीक्षा से जुड़े प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए। बताया की प्रदेश सरकार ने भी इस विषय को गंभीरता से लिया है और जांच के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा की पीडीए यात्रा की “असफलता” ने खोली पोल: नेताओं के चेहरे पर छाई मायूसी

City News Uttar Pradesh

महंगी यात्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चलने के लिए चुकाना होगा 3900 रुपये का टोल

बिना किसी कोचिंग के शिक्षक का बेटा आमिर बना आईएएस, बांदा जिले का नाम किया रौशन

प्रतिनिधि अंकित सजा रहें बांदा: रात में ‘सड़कें’ जगमग, दिन में ‘विकास’ की रफ्तार

City News Uttar Pradesh

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़