City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर के बयान से भूचाल: भाजपा पर 'मन' का 'संविधान' लाने का आरोप !
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर के बयान से भूचाल: भाजपा पर ‘मन’ का ‘संविधान’ लाने का आरोप !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की “सियासत” में उस “वक्त भूचाल”आ गया जब “समाजवादी पार्टी के बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव” ने “भाजपा और आरएसएस” पर “सीधा और तीखा हमला” बोलते हुए “गंभीर आरोप जड़” दिए। उन्होंने कहा कि “भाजपा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर” के बनाए संविधान को बदलकर “मन का संविधान” लागू करना चाहती है। इस बयान के बाद “राजनीतिक माहौल में जबरदस्त” हलचल मच गई है। विधायक विशंभर यादव नें विशेष वार्ता में कहा कि भाजपा लगातार संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है ! उनका आरोप है कि सत्ता में बैठे लोग “समानता और सामाजिक न्याय” के सिद्धांतों को “दरकिनार” कर अपनी “विचारधारा थोपना” चाहते हैं।

विधायक विशंभर बोले: 'सपा' की 'आंधी' तेज, भाजपा का होगा 'सूपड़ा साफ' !उन्होंने साफ शब्दों में कहा “यह सिर्फ राजनीति नहीं,बल्कि देश के लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों पर सीधा हमला है।” सपा विधायक ने आरएसएस को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी सोच संविधान की आत्मा के खिलाफ है। उनका दावा है कि यह विचारधारा देश में बराबरी के अधिकार को कमजोर कर सकती है। विशंभर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ‘पीडीए’ पिछड़ा,दलित और अल्पसंख्यक को एकजुट कर संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। इसे सामाजिक न्याय की लड़ाई बताते हुए उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अब और तेज होगा। इस बयान के बाद भाजपा और सपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और समर्थकों के बीच भी बहस छिड़ गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रधानों और गावों की बल्ले-बल्ले : आचार संहिता से मुक्त हुए गांव …

खौफनाक मर्डर: छत पर सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

भगत सिंह के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा : जिलाध्यक्ष …

City News Uttar Pradesh

साइकिल की दुकान में लगी आग : पूर्व विधायक दलजीत नें दिया आर्थिक सहयोग …

City News Uttar Pradesh

चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !

कृषि विश्वविद्यालय में भेदभाव और भ्रष्टाचार का घोटाला: प्रमुख सचिव ने मांगी जवाबदेही

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़