25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में बरसेगी आग: जल उठेगी जिंदगी, थमेगी सांसें
उत्तर प्रदेश

बांदा में बरसेगी आग: जल उठेगी जिंदगी, थमेगी सांसें

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल मुख्यालय में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अब यहां आग बरसनी शुरू होगी। बीते कुछ दिनों तक हल्की ठंडक और हवाओं से राहत महसूस करने वाले लोगों को अब बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज सतही हवाएं जहां वातावरण को शुष्क बना रही हैं, वहीं तापमान में लगातार बढ़ोतरी से गर्मी का असर भी तेज होता जा रहा है।

बांदा में बरसेगी आग: जल उठेगी जिंदगी, थमेगी सांसें

मौसम विभाग के अनुसार,सोमवार को बांदा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में तापमान और तेजी से बढ़ेगा और एक सप्ताह के भीतर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सोमवार को अधिकतम आर्द्रता 59 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 20 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के समय नमी में कमी और तेज हवाओं के कारण वातावरण शुष्क बना रहा, जिससे त्वचा में रूखापन और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की मौसम स्थिति में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है।

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन

पिछले कुछ दिनों से चल रही पछुआ हवाओं ने तापमान में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि अब मौसम विभाग का कहना है कि आज से इन हवाओं का प्रभाव कम हो जाएगा या ये पूरी तरह बंद हो सकती हैं। पछुआ हवाओं के बंद होने के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ेगी।

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले एक सप्ताह में बांदा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के समय गर्मी का असर अधिक रहेगा। रात के समय तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर भी धीरे-धीरे कम होता जाएगा।

आसमान से बरस रही है आग: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब गर्मी ने छीनी 'चैन की सांस'

बढ़ती गर्मी का असर लोगों की दिनचर्या पर भी साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम हो रही है और लोग जरूरी काम ही बाहर निकलकर कर रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सुबह और शाम के समय अधिक भीड़ देखी जा रही है, जबकि दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। तेज गर्मी और शुष्क हवाओं का असर सीधे स्वास्थ्य पर पड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पुलिस को सल्यूट : प्रेमी युगलों का दिल “बागवां” कर दिया

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कौशल विकास योजना को सराहा: बोले दूर हो रही बेरोजगारी

City News Uttar Pradesh

नशेड़ी होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

City News Uttar Pradesh

यूपी : घर में था अवैध हथियार का कारखाना, ATS की छापेमारी में पिस्टल-रिवॉल्वर समेत कई असलहे जब्त, छह लोग गिरफ्तार …

ठगी : बुजुर्ग का केसीसी बनवा प्राइवेट कर्मी डकार गया लाख रुपये, बैंक की नोटिस से घपला आया सामने

ज्वैलरी की दूकान में लूट के प्रयास करने वाला तीसरा अभियुक्त भी हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़