29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध संबंधों से आजिज पत्नी व बेटे ने नौकर के साथ मिलकर की थी हत्या, छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश
उत्तर प्रदेश

अवैध संबंधों से आजिज पत्नी व बेटे ने नौकर के साथ मिलकर की थी हत्या, छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी-मीरजापुर हाईवे पर थाने से चंद कदम दूर दुबरिया गांव में विवादित मकान की छत पर सो रहे पूर्व जिपं सदस्य पद के प्रत्याशी की गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस ने छह घंटे के अंदर ही वारदात का पर्दाफाश करते हुए पत्नी, बेटा और नौकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आशनाई से आजिज होने के बाद अपनों ने ही मौत की योजना बनाई और अंजाम तक पहुंचाया।

अवैध संबंधों से आजिज पत्नी व बेटे ने नौकर के साथ मिलकर की थी हत्या, छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश
Banda: The wife and son, fed up with illicit relations, had murdered together with the servant, within six hours the police exposed

कस्बे में हाईवे किनारे एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है, जिस के अगले हिस्से में कब्जाधारक द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन विवादित मकान की छत पर 45 वर्षीय हैदर अली उर्फ पप्पू मुर्गी सो रहा था। रात्रि लगभग तीन बजे उसे गोली मार दी गई। हैदर अली के साथ उसके बुलडोजर का सहायक 17 वर्षीय बउवा पुत्र अशोक वर्मा निवासी बरछा साथ में सो रहा था। स्वजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हैदर एक राजनीतिक दल से भी जुड़ा बताया जाता है।

अवैध संबंधों से आजिज पत्नी व बेटे ने नौकर के साथ मिलकर की थी हत्या, छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश
Banda: The wife and son, fed up with illicit relations, had murdered together with the servant, within six hours the police exposed

– तेज आवाज सुन टायर फटने का हुआ अंदेशा

रात्रि लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद सीओ अंबुजा त्रिवेदी व थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के अलावा एसओजी टीम पहुंची। मोहल्ले वालों ने बताया कि तेज आवाज सुन पहले लगा कि किसी वाहन का टायर फटा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड की मदद से जांच पड़ताल शुरू की।

अवैध संबंधों से आजिज पत्नी व बेटे ने नौकर के साथ मिलकर की थी हत्या, छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश
Banda: The wife and son, fed up with illicit relations, had murdered together with the servant, within six hours the police exposed

एसओजी प्रभारी मयंक सिंह चंदेल व थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हैदर की पत्नी अकबरी, बेटे नीकू और महेेद्र उर्फ बउवा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पत्नी अकबरी टूट गई और गुनाह कबूल कर लिया। एसपी अभिनंदन ने बताया कि हैदर पहले मुर्गी पालन का काम करता था। उसके एक महिला से नाजायज संबंध थे। जिसके चलते घर में विवाद होता था। उसकी आशनाई से आजिज होने के बाद पत्नी व पुत्र ने हत्या की योजना बनाई और नौकर बउवा की मदद से सोते समय कनपटी से सटाकर गोली मार हत्या कर दी। तीनों से पूछताछ की जा रही है। आलाकत्ल जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संदिग्ध परिस्थितियों में गृहस्वामी का शव घर के बाहर पड़ा मिला, नींद में छत से गिरने से मौत की आशंका

धारदार हथियार से बाइक सवार पर हमला, सोने की चेन व नकदी छीन हमलावर हुए फरार

कप्तान पलाश बंसल की ‘पारखी आंखों’ का जवाब नहीं: ‘भांप’ गये ‘बांदा मीडिया’ की ‘जीवन रेखा’ ?

City News Uttar Pradesh

डाक्टर शंकर कबीर की मानें सलाह: नहीं तो ‘दीपावली’ में स्वयं पर करेंगे ‘अत्याचार’

City News Uttar Pradesh

जलकेशन हत्याकांड: चित्रकूट- बांदा व प्रयागराज से खाली हाथ लौटी पुलिस, नहीं मिला शूटर

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना ‘अंधेरे’ का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़