25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिका में 'रंगों' की बौछार: होली मिलन में दिखा उत्साह, 'विकास व सौहार्द' का संदेश
उत्तर प्रदेश

पालिका में ‘रंगों’ की बौछार: होली मिलन में दिखा उत्साह, ‘विकास व सौहार्द’ का संदेश

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। रंगों के महापर्व होली के अवसर पर नगर पालिका परिषद में आयोजित “होली मिलन” समारोह में “उत्साह, उल्लास और भाईचारे” का “अनोखा संगम” देखने को मिला। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता एवं उनके प्रतिनिधि अंकित बासू ने सभासदों, कर्मचारियों और नगर के नागरिकों के साथ मिलकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

पालिका में 'रंगों' की बौछार: होली मिलन में दिखा उत्साह, 'विकास व सौहार्द' का संदेश

पूरे परिसर में रंग-गुलाल की खुशबू और उत्सव का माहौल छाया रहा। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी को होली की बधाई दी और नगर पालिका द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा।

पालिका में 'रंगों' की बौछार: होली मिलन में दिखा उत्साह, 'विकास व सौहार्द' का संदेश

उन्होंने कहा कि जिस समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता नगर के विकास के लिए कार्य कर रही हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अन्य नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को भी इस कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। होली मिलन समारोह के दौरान पूरे परिसर में रंग-गुलाल की धूम रही। सभासदों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

पालिका में 'रंगों' की बौछार: होली मिलन में दिखा उत्साह, 'विकास व सौहार्द' का संदेश

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक है। यह त्योहार लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, सभासदों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त और डीएम साहब करिये सख्ती : कोरोना का कहर में लुट रहा मरीज …

विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें ‘त्रिमूर्ति’ के रोल में दिखाया ‘दम’: रजत बनें ‘सोने में सोहागा’

City News Uttar Pradesh

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा हमला: राहुल गांधी की यात्रा को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

City News Uttar Pradesh

Honor Killing U.P. : आपत्‍त‍िजनक हालत में देख गड़ासे से काट दी बेटी की गर्दन, कटा स‍िर लेकर थाने पहुंचा पिता …

शहर में पीतांबरा देवी का तेरहवां वार्षिक उत्त्सव शुरू : निकली भव्य शोभा यात्रा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़