City News Uttar Pradesh
कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़ कर मांगी माफी; संत प्रेमानंद महराज ने कहा था...
उत्तर प्रदेश

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़ कर मांगी माफी; संत प्रेमानंद महराज ने कहा था…

  • शरद मिश्रा

मथुरा। अपने कथन पर राधारानी से माफी मांगने बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा पहुंचे हैं। प्रदीप मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि राधारानी का विवाह भगवान श्रीकृष्ण के साथ नहीं बल्कि मथुरा के छाता कस्बा निवासी अनय घोष के साथ हुआ था। कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़ कर माफी मांगी और कहा कि राधारानी मेरी ईष्ट हैं।

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़ कर मांगी माफी; संत प्रेमानंद महराज ने कहा था...
Storyteller Pradeep Mishra prostrated himself before Radharani and rubbed his nose and asked for forgiveness

– कहा था बरसाना उनका पैतृक गांव नहीं है

प्रदीप मिश्रा ये भी कहा था बरसाना उनका पैतृक गांव नहीं है। बरसाना में राधारानी के पिता की कचहरी लगती थी। जिसमें राधारानी अपने पिता के साथ वर्ष में एक बार आती थीं। उनके इस कथन को लेकर ब्रज के साधु और संतों में आक्रोश पनपा था।पिछले दिनों महापंचायत कर उनके ब्रज चौरासी कोस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया। शनिवार को करीब दो बजे प्रदीप मिश्रा राधारानी से माफी मांगने उनके मंदिर पहुंचे हैं।

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़ कर मांगी माफी; संत प्रेमानंद महराज ने कहा था...
Storyteller Pradeep Mishra prostrated himself before Radharani and rubbed his nose and asked for forgiveness

– संत प्रेमानंद महराज ने कहा था…

राधा केलिकुंज में शुक्रवार को धर्मरक्षा संघ प्रतिनिधि मंडल के सामने विचार रखते हुए संत प्रेमानंद ने कहा, प्रदीप मिश्रा खुद को शास्त्र का ज्ञानी समझता है। वह किशोरीजी के बारे में कुछ नहीं जानते। चेतावनी भरे लहजे में संत प्रेमानंद महाराज  ने कहा यदि श्रीजी के विषय में वो कुछ भी जानना चाहता है, तो हमारे सामने वृंदावन की रज में बैठें। हम कुछ भी नहीं बोलेंगे, मौन रहेंगे और उन्हें श्रीजी का ज्ञान प्राप्त हो जाएगा। संत प्रेमानंद महाराज ने कहा, कि प्रदीप मिश्रा ने जो त्रुटि की है, उसके लिए माफी मांग ले, तो मामला सुलझ जाएगा। उसने क्षमा न मांगकर बहुत बड़ी भूल की है। संत और ब्रजवासियों को उसकी वाणी से जो कष्ट हुआ है, उसे भगवान भी क्षमा नहीं करेंगे और उसे दंड भुगतना ही पड़ेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री नंदी नें कहा भाजपा शासन काल में विकास छू रही नई ऊंचाइयां

City News Uttar Pradesh

साल्वर गैंग के पांच और साथी गिरफ्तार, जेल में बंद पंद्रह साथियों से मिलने आए थे बांदा

City News Uttar Pradesh

दरभंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ की नींव, बुनियादी ‘ढांचे’ को मजबूती

City News Uttar Pradesh

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कहा- ईडी बनी “राजनीति का हथियार”

City News Uttar Pradesh

गौशालाओं में गौवंशों पर कड़कती ठंड बनीं मौत की बरसात : रिसौरा में पांच मौतें

ब्रेकिंग न्यूज़