26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विकास प्राधिकरण बनेगा "नक्शेबाज" एवं लैंड लार्ड : बढ़ायेगा "कमाई"
उत्तर प्रदेश

विकास प्राधिकरण बनेगा “नक्शेबाज” एवं लैंड लार्ड : बढ़ायेगा “कमाई”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त आर.पी सिंह नें विकास प्राधिकरण को “लैंड बैंक” बनाने के निर्देश दिये हैं। शिक्षा दी की विभाग को “मालदार बनाये”। अवैध प्लाटिंग औऱ कालोनियों का निर्माण रोकें। “नक्शा पास जरूरी” हैं। इसके लिये “नक्शेबाजी करें”। आयुक्त आर.पी. सिंह नें यह सलाह औऱ हिदायतें विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक में दिये। इस दौरान विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा बिन्दुवार एजेण्डा प्रस्तुत किया गया।

विकास प्राधिकरण बनेगा "नक्शेबाज" एवं लैंड लार्ड : बढ़ायेगा "कमाई"
Development authority will become “carrier” and land lord: will increase “earnings”

आयुक्त ने विकास प्राधिकरण की आय को बढाने हेतु प्राधिकरण के कार्यों में तेजी लाये जाने के साथ काम्पलेक्स, भवनों के नक्शा स्वीकृति की कार्यवाही निर्धारित 30 दिनों में करने को कहा। “हिदायत दी कि इसमें अटके” नहीं अन्यथा “कमाई में भटक” जायेगे। लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

विकास प्राधिकरण बनेगा "नक्शेबाज" एवं लैंड लार्ड : बढ़ायेगा "कमाई"
Development authority will become “carrier” and land lord: will increase “earnings”

उन्होंने नक्शा स्वीकृति के प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा भी किये जाने के निर्देश दिये। बिना “ले आउट” स्वीकृत कराये तथा अवैध रूप से “प्लाटिंग एवं कालोनी विकसित करने पर कडी निगरानी” के साथ “निगहबान” रहने को कहा। सरकारी भूमि एवं प्राधिकरण तथा अन्य भूमि को सम्मिलित करते हुए विकास प्राधिकरण का लैण्ड बैंक बनाये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये। उन्होंने नरैनी रोड एवं प्राधिकरण की सीमा पर प्राधिकरण की भूमि से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाये जाने की जरूरत बताई।

विकास प्राधिकरण बनेगा "नक्शेबाज" एवं लैंड लार्ड : बढ़ायेगा "कमाई"
Development authority will become “carrier” and land lord: will increase “earnings”

मास्टर प्लान-2031 प्रारूप पर गठित समिति की संस्तुतियों एवं प्राप्त आपत्तियों के प्रकरणों का निपटारा करने को कहा। कार्यवाही शासन स्तर से कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी एवं विकास प्राधिकरण की पदेन उपाध्यक्ष दीपा रंजन, सचिव, बांदा विकास प्राधिकरण सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, एनकेपुष्कर्णा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग झांसी, सुधांशु तिवारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उद्योग, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, जल निगम,आवास विकास परिषद सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी विधानसभा : किस दल से किसको टिकट, चर्चायें घमासान …

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : बांदा जिले की चारों सीटों पर घमासान ! दस को होगा शंका समाधान !

City News Uttar Pradesh

अशोक जीतू नें गजब ढाया : भाजपा के अघोषित स्टार प्रचारक के रूप में प्रत्याशियों को दी राहत

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार

City News Uttar Pradesh

News : बैंक मैनेजर ने किया फर्जीवाड़ा, ‘किसान बीमा’ की एक करोड़ 36 लाख  रकम कर दी ट्रांसफर

ब्रेकिंग न्यूज़