City News Uttar Pradesh
भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां और तेज कर दी हैं।अब पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने वाली है। राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से मणिपुर से महाराष्ट्र तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस ने गुरुवार को इस यात्रा का रूट मैप जारी कर दिया है। ये यात्रा यूपी के 20 जिलों से होकर गुजरेगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप
Bharat Jodo Nyaya Yatra: Congress’s yatra will last the longest in UP, will pass through these 20 districts

कांग्रेस की करीब 6700 किमी लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग 66 दिनों तक चलेगी. इस दौरान यात्रा देश के 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ये यात्रा सबसे ज्यादा दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। कांग्रेस की ओर से बताया गया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में 11 दिन तक रहेगी।इस दौरान 20 जिलों में करीब 1074 किमी का सफर तय किया जाएगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप
Bharat Jodo Nyaya Yatra: Congress’s yatra will last the longest in UP, will pass through these 20 districts

– उत्तर प्रदेश के इन जिलों ने गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस की ये यात्रा यूपी के चंदौली, वाराणसी, भदोही, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कासगंज से होकर गुजरेगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप
Bharat Jodo Nyaya Yatra: Congress’s yatra will last the longest in UP, will pass through these 20 districts

– देश के इन राज्यों से गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

यूपी के अलावा ये यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगी। कांग्रेस भारत के पूर्व से पश्चिम तक की इस यात्रा के जरिए अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले लोगों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने का प्रयास करेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन

City News Uttar Pradesh

यूपी : रोडवेजकर्मियों को दस फीसदी डीए की मंजूरी, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश, 21 जुलाई से मिलेगा 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता

जिले में वायरल फीवर की आई सुनामी, अस्पताल में छाई मनमानी ! …

City News Uttar Pradesh

दहेज की भूख ने बेटी की जिंदगी को बनाया ‘नर्क’: पति समेत चार पर मुकदमा हुआ दर्ज !

City News Uttar Pradesh

नव विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव : पिता नें लगाया दहेज़ हत्या का आरोप

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर अवैध खनन का बना “सिरमौर्य” प्रशासन और शासन से बेखौफ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़