
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में “हैट्रिक” लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब तक का “सबसे बड़ा फैसला” लेने की “तैयारी” कर ली है। “आंतरिक सर्वे” के आधार पर “पार्टी करीब 108 से लेकर 114 सिटिंग विधायकों के टिकट काट” सकती है। खास बात यह है कि इस “लिस्ट में कुछ मौजूदा मंत्री भी शामिल” हो सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही पूरे प्रदेश में “सियासी हलचल तेज” हो गई है, जबकि बुंदेलखंड में तो “खलबली मच” गई है।
पार्टी हाईकमान ने विधायकों के प्रदर्शन को “परखने” के लिए ए, बी और सी श्रेणी का “फॉर्मूला” लागू किया है। ए श्रेणी के विधायक सुरक्षित माने जा रहे हैं, बी को सुधार का मौका दिया जा रहा है, जबकि “सी श्रेणी यानी रेड जोन” में रखे गए निष्क्रिय, विवादित और जनता से “कटे” हुए विधायकों का “टिकट कटना” लगभग “तय” है।
बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के “नतीजों” से भाजपा ने “बड़ा सबक” लिया है। जनता की नाराजगी को समय रहते खत्म करने के लिए अब “नए, युवा और साफ छवि” वाले “चेहरों पर दांव” लगाया जाएगा। बुंदेलखंड पर पार्टी की “विशेष नजर” है। यहां कई सीटों पर “जमीनी रिपोर्ट निगेटिव” आई है। विकास के “दावे और हकीकत” के बीच के फासले ने कई दिग्गजों को “मुश्किल में डाल” दिया है। इस बार “टिकट का फैसला” संगठन, सरकार और संघ के संयुक्त परीक्षण के बाद होगा। संदेश साफ है की “टिकट काम से मिलेगा, नाम से नहीं”।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
