City News Uttar Pradesh
पालिका अध्यक्ष "मोहन" : क्या हुआ तेरा "वादा", वो कसम वह "इरादा" ?
उत्तर प्रदेश

पालिका अध्यक्ष “मोहन” : क्या हुआ तेरा “वादा”, वो कसम वह “इरादा” ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। क्या हुआ तेरा वादा, अध्यक्ष मोहन आपका इरादा ? नगरपालिका परिषद के सभी वार्डों में कुछ इसी तरह की चर्चाएं है। नगरवासी “निर्गुण भक्ति” को इंगित करने वाले “अंदाज” में कहने से लगे हैं कि “आसमान में उड़ने वाले मिट्टी में मिल जायेगा, कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या” ?

पालिका अध्यक्ष "मोहन" : क्या हुआ तेरा "वादा", वो कसम वह "इरादा" ?
Municipality President “Mohan”: What happened to your “promise”, that oath, that “intent”?

जी हाँ हम खबर में उन वादों का जिक्र कर रहें हैं जब पालिका अध्यक्ष मोहन साहू चुनाव लड़े तो वादों की भाषणों और फेस बुक में झड़ी लगा दी। उन्होने प्रमुख रूप से तीस वादे किये थे, जिनमें 99प्रतिशत वादे रेत के महल की तरह ढ़ेर नजर आ रहें हैं।


हम खबर में उनके वादों की “प्रामाणिकता” के साथ उल्लेख कर रहें हैं। यथा पालिका के पूर्व अध्यक्षों के भ्रष्टाचार की जांच, सभी वार्डों में बारात घरों का निर्माण, ग्रीन एवं क्लीन सिटी, सभी सड़कों को गढ्ढा मुक्त एवं साफ नाली -नाले, जाम की समस्या से निजात,तालाबों का सुंदरीकरण एवं रमणीक स्थलों के रूप में विकास, युवा बेरोजगारों को सस्ते दर पर दुकानें, फुटपाथ दूकान दारों को चबूतरे का निर्माण।

पालिका अध्यक्ष "मोहन" : क्या हुआ तेरा "वादा", वो कसम वह "इरादा" ?
Municipality President “Mohan”: What happened to your “promise”, that oath, that “intent”?

इसी क्रम में नाटकों के मंचन के लिये अत्याधुनिक नाट्यशाला, विशाल पुस्तकालय का निर्माण, प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, शहर के सभी कुओं की सफाई एवं जल आपूर्ति के लिये पंप व्यवस्था। सभी प्रमुख स्थलों पर शीतल पेयजल के लिये वाटर कूलर, शहर के प्रमुख बाजारों में में महिला -पुरुष पेशाब घर, नये तीन वार्डों का समुचित विकास, शहर के सभी परिषदीय विद्यालयो को पब्लिक स्कूलों की भांति सुसज्जित, मरीजों के लिये एंबुलेंस व्यवस्था, सीसी रोड और अत्याधिक लाइटें,बाजारों का सुंदरीकरण, यातायात नियमों के बोर्ड, बिजली के पोलो में तारों को व्यवस्थित कराना, युवावो के स्वास्थ के लिये सभी वार्डों में “जिम व्यवस्था” आदि वादे “जुमले” बनकर से रह गये हैं !

पालिका अध्यक्ष "मोहन" : क्या हुआ तेरा "वादा", वो कसम वह "इरादा" ?
Municipality President “Mohan”: What happened to your “promise”, that oath, that “intent”?

नगरवासियों से वादों के संदर्भ में याद दिला कर सवाल पूछने पर कहते हैं कि “मोहन के वादों की मोहनी” में फंस गये ! वक्त आने का इंतजार हैं। तमतमाये अंदाज में कहते हैं कि “वक्त आने दें दिखा देंगे तुझे ये आसमां, हम अभी से क्या बता दें क्या हमारे दिल में हैं” ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : भारत बंद रहा बेअसर, पुलिस के घेरे में रहा किसानों का हुजूम, किसानों ने की नारेबाजी …

पीडब्लूडी : रायल्टी का लाखों में फर्जीवाड़ा ! आयुक्त के आदेश पर गठित हुई जांच समित

City News Uttar Pradesh

सांसद ने लोकसभा में उठाई “फोरलेन” सड़क की मांग: बुंदेलखंड की जनता का गूंजा दर्द

योगी सरकार ने दिए निर्देश : कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन के तीन लाख मुकदमे वापस लेने का फैसला …

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन का सा नजारा : धुएं का आंसू रुला रहा है बच्चों का पकवान

City News Uttar Pradesh

बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी राम की तपोभूमि: ‘राम मार्ग’ बुंदेलखंड की लिखेगा तकदीर।

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़