28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : नाबालिक युवती को सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पिता की शर्मनाक करतूत : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर साठ हजार में बेचा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के एक और आरोपी कुकर्मी पिता ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिन बाद उसे अधेड़ भट्ठे के मुनीम को 60 हजार रुपये में बेच दिया। वह उसे पत्नी के रूप में रखे है। वहीं, डर के चलते जानकारी होने पर भी मां ने कोई एतराज नहीं किया। यह आरोप 18 वर्षीय किशोरी ने लगाए हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ लिया।


आपको बता दें कि प्रकरण घाटमपुर और मध्य प्रदेश से जुड़ा होने पर पल्ला झाड़ते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जानकारी के अनुसार, किशोरी मूलरूप से हर्रई जिला छतरपुर(एमपी) की रहने वाली है। इन दिनों हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठा मुनीम की पत्नी के रूप में रह रही है। उसके माता-पिता बांदा शहर के अतर्रा चुंगी में रहते हैं। किशोरी का कहना है कि दो साल पूर्व वह माता-पिता के साथ घाटमपुर में एक ईंट भट्ठे में काम करने गई थी।

पिता की शर्मनाक करतूत : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर साठ हजार में बेचा
Shameful act of father: raping minor daughter and sold for sixty thousand

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहां रात को शराब के नशे में पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना उसने अपनी मां को बताई, लेकिन पिता के डर के चलते उसे चुप करा दिया। कुछ दिन बाद पिता ने 60 हजार रुपये में भट्ठे में मुनीम रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया। तब उसकी उम्र 16 साल थी। दो साल से वह मुनीम के साथ पत्नी के रूप में रह रही है। इस दौरान उसे किसी से बात करने नहीं दिया गया। लगातार उसकी निगरानी होती रही। दो दिन पूर्व उसने पिता से अपने कालिंजर निवासी मामा का नंबर लिया और उन्हें पूरी बात बताई। मामा शनिवार को उसे लिवा लाया और यहां घर आकर घटना की असलियत जानी। शहर के जेल रोड स्थित एक मोहल्ले में रिश्तेदार के घर पंचायत हुई। लेकिन पिता की करतूत से खफा पुत्री उसे सजा दिलाने में अडिग रही।
उसने खुद पुलिस को पूरा किस्सा बताया। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रकरण दो साल पुराना है। जांच की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने उप निरीक्षक को जांच के लिए घर भेजा था। बेटी के आरोप पर पिता को पकड़ लिया गया है। प्रकरण घाटमपुर और मध्य प्रदेश से जुड़ा है, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दोनों स्थानों की पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासनिक व्यवस्था के अभाव पर घरों में कृतिम जलाशय बनाकर छठ महापर्व संपन्न

City News Uttar Pradesh

Banda- बुन्देलखंड में 157 क्रशर सील,तेरह करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें चुनाव का ककहरा पढ़ा कर खोले ज्ञान चक्षु

सिंचाई विभाग ने किसानों की “किस्मत में लिख दी बर्बादी” : खेतों में आ गया बाढ़ का ज्वार भाटा

महोबा : 1 लाख के इनामी फरार आइपीएस मणिलाल की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी, तलाश के प्रयास जारी …

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क: मुखिया के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़