City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, बुंदेलखंड में जल संकट का दूर होगा साया : कार्य में तेजी
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, बुंदेलखंड में जल संकट का दूर होगा साया : कार्य में तेजी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के खेत औऱ पेट को जल से संतृप्त करने के लिये केन-बेतवा लिंक परियोजना में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। मुआवजे के लिए अक्टूबर से मुख्य बांध ढोढ़न के प्रभावित गांवों की संपत्ति का फाइनल सर्वे शुरू हो जाएगा। जल शक्ति राज्य मंत्री नें मीडिया को बताया की मुख्य बांध के डूब क्षेत्र में 10 गांव आ रहे हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, बुंदेलखंड में जल संकट का दूर होगा साया : कार्य में तेजी
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh said, the water crisis in Bundelkhand will be overcome: work expedited

इन गांवों के 1913 घरों के 8,339 लोग प्रभावित हो रहे हैं। बांध बन जाने से छह जिलों बांदा, महोबा, झांसी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ के 62 गांव के 2480 किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, बुंदेलखंड में जल संकट का दूर होगा साया : कार्य में तेजी
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh said, the water crisis in Bundelkhand will be overcome: work expedited

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें इसी क्रम में जानकारी दी की मंत्रालय के प्रारंभिक डीपीआर के मुताबिक 637 कच्चे घर,1252 आधे कच्चे-पक्के मकान और 24 पक्के मकान डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। प्रभावित घरों के मालिकों को मुआवजा पक्के मकान का डेढ़ लाख, आधा कच्चा-पक्का मकान का एक लाख और कच्चे मकान का 50 हजार रुपये दिया जाएगा।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, बुंदेलखंड में जल संकट का दूर होगा साया : कार्य में तेजी
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh said, the water crisis in Bundelkhand will be overcome: work expedited

बांध के कमांड क्षेत्र में आ रहे परिवारों का मुख्य व्यवसाय खेती है। इस क्षेत्र में खरीफ सीजन में 2665 हेक्टेयर और रबी सीजन में 1173 हेक्टेयर में खेती होती है। खरीफ की सबसे महत्वपूर्ण फसल सोयाबीन है, जिसका क्षेत्रफल 685.69 हेक्टेयर है। अन्य महत्वपूर्ण फसलें चना 677.06 हेक्टेयर, धान 669.53 हेक्टेयर हैं है। इसके अलावा तिल, मिर्च और ज्वार भी उगाई जाती है। रबी सीजन में गेहूं सबसे महत्वपूर्ण फसल होती है, जिसका क्षेत्रफल 890.85 हेक्टेयर है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सदर विधायक को दिया ज्ञापन।

City News Uttar Pradesh

सत्ता का दुरुपयोग : सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त से बौखलाई भाजपा, जिला सदस्यों पर डाल रही दबाव …

यूपी : चाचा शिवपाल ने अखिलेश का बढ़ाया मान, दिया नया राजनीतिक नाम, जनसभा में “छोटे नेताजी” कहकर पुकारा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘महानायक’: जनभेंट यात्रा बनी गांव-गांव की चर्चा, मिली चौतरफा सराहना

मंत्री रामकेश आजादी के जश्न में डूबे: ध्वजारोहण कर शहीदों को किया याद

विधायक प्रकाश के यहां पीएम आवास योजना शिविर : सात सौ लोगों नें किये आवेदन

ब्रेकिंग न्यूज़