City News Uttar Pradesh
हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध : अधिवक्ताओं ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध : अधिवक्ताओं ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हापुड में अवैधानिक असामाजिक तरीके से बर्बर हुये लाठी चार्ज और गाजियाबाद में दिन दहाडे हुई मौत को लेकर अधिवक्ताओं की लगातार हडताल जारी है। इस घटना के खिलाफ पूरे प्रदेश के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हैं। उ0प्र0 बार काउसलिंग के निर्देशन पर जनपद बांदा के सैकडों अधिवक्ता इकट्ठा होकर सरकार एवं पुलिस प्रशासन के तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है।

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध : अधिवक्ताओं ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Protest against police lathicharge on lawyers in Hapur: Advocates staged a protest, sent memorandum to the Chief Minister

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे भइया जी एवं महासचिव ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ ने तीन मांगे ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांगी। ज्ञापन में कहा है कि हापुड के घटना दोषी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का स्थानान्तरण किया जाये। जिससे निष्पक्ष जांच हो सके। बर्बरतापूर्वक किये लाठी चार्ज में घायल हुये अधिवक्ताओं को इलाज हेतु मुआवजा मिले। प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिये एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये।

ज्ञापन देने के बाद सभी अधिवक्ता जिलाधिकारी के कार्यालय में धरने पर बैठ गये। इसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। वहां धरना देकर काम को बन्द करा दिया गया। अधिवक्ताओं के आन्दोलन में प्रमुख रूप से अशोक त्रिपाठी, मंडेला जी, रामआसरे श्रीवास, राकेश सिंह, रमाकान्त द्विवेदी, रमा पाण्डेय, रामकृष्ण त्रिपाठी, सलिल, रामभवन, राममिलन पटेल, अजय प्रजापति, नवीन अग्निहोत्री, नवीन निगम, शिवबरन तिवारी, आदित्य सिंह, हेमलता, साधना द्विवेदी सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ ‘शंखनाद’: बुंदेलखंड की ‘जीवनधारा’से खिलवाड़ नहीं ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश का “शिक्षकों से वादा”: कहा- सीएम योगी तक पहुँचाऊँगा आपकी बात

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले देश के विकास में यूपी ड्राइविंग सीट पर: मोदी व योगी का है कर्म फल

दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत: ट्रक ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में गर्भवती युवती और बेटे की मौत

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ में सनसनी: बांदा के सफाई कर्मी ने खुद का गला रेता, वजह अज्ञात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़