
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के विकास में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपना धमाल दिखाया है। बांदा बाईपास के पांच प्रमुख चौराहों को चौड़ा और उनका सुंदरीकरण करने की योजना को परवान चढ़ा दिया है। इस बड़ी परियोजना में 1289.35 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी मिल गई है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि यह परियोजना यातायात को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बेहद अहम है। पांच प्रमुख चौराहों अतर्रा रोड-बाईपास चौराहा, मवई चौराहा, महाराजा खेत सिंह खंगार चौराहा,नरैनी रोड-बाईपास तिराहा, और महोखर बाईपास चौराहा को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा इन चौराहों का सौंदर्यीकरण और अन्य सुरक्षात्मक कार्य भी किए जाएंगे।

इस परियोजना को लेकर विधायक प्रकाश ने लोक निर्माण मंत्री से पत्र के माध्यम से इन चौराहों के विकास की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹1289.35 लाख की मंजूरी दी, जिसमें 644.57 लाख की राशि जारी की जा चुकी है।

विधायक प्रकाश ने इस परियोजना को बांदा के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। कहा कि इन चौराहों एवं बाईपास महानगरों की तर्ज पर विकसित होंगे, जिससे न सिर्फ यातायात की समस्या हल होगी, बल्कि शहर की पहचान भी एक स्मार्ट शहर के रूप में होगी। विधायक ने इस योजना को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुये उनकी कार्यशैली की “भूरि-भूरि” प्रंशसा की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
