City News Uttar Pradesh
राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार: कहा- जांच के लिए जल्दी अडानी-अंबानी के पास सीबीआई और ईडी भेजिए
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार: कहा- जांच के लिए जल्दी अडानी-अंबानी के पास सीबीआई और ईडी भेजिए

  • ब्यूरो रिपोर्ट

अंबानी-अडानी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल साइट्स एक्स पर एक ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के टेम्पो का ड्राइवर और खलासी कौन है, देश जानता है। उन्होंने एक वीडियो मैसेज में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहली बार वह पब्लिक में अंडानी और अंबानी की बात कर रहे हैं। घबरा गये हैं क्या ?

राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार: कहा- जांच के लिए जल्दी अडानी-अंबानी के पास सीबीआई और ईडी भेजिए
Rahul Gandhi hits back at PM: Said- send CBI and ED to Adani-Ambani quickly for investigation

बता दें कि पीएम मोदी ने तेलंगाना के करीमपुर में आयोजित सभा में राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने अडानी और अंबानी से कितना माल उठाया है ? उन्होंने कहा था कि पिछले पांच सालों से कांग्रेस के शहजादे दिन-रात सदा ही एक ही बयान जपते थे। पांच उद्योगपति, अडानी और अंबानी की बात करते थे, लेकिन जब से चुनाव घोषित हुए हैं, तो इन्होंने अडानी और अंबानी को गाली देना क्यों बंद कर दिया है? राहुल गांधी ने अडानी और अंबानी पर पीएम मोदी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नमस्कार, मोदी जी थोड़ा सा घबरा गये हैं क्या ? नॉर्मली, आप बंद कमरों में अडानी जी, अंबानी जी की बात करते हो। पहली बार आपने पब्लिक में अडानी और अंबानी बोला है। आपको यह भी मालूम कि टेम्पो में पैसा देते हैं. क्या यह आपका पर्सनल एक्सपीरियंस है क्या ?

राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार: कहा- जांच के लिए जल्दी अडानी-अंबानी के पास सीबीआई और ईडी भेजिए
Rahul Gandhi hits back at PM: Said- send CBI and ED to Adani-Ambani quickly for investigation

उन्होंने कहा कि एक काम कीजिए…सीबीआई और ईडी को इनके पास भेजिए. पूरी जानकारी कीजिए। जल्दी से इनक्यावरी कीजिए। घबराइए मत..मोदी जी, देश को फिर से दोबारा कर कह रहा हूं, जितना पैसा नरेंद्र मोदी ने इनको दिया है। उतना पैसा ही हम हिंदुस्तान के गरीब लोगों को देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना, पहली नौकरी पक्की योजना इन योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लखपति बनाएंगे। इन्होंने 22 अरबपति बनाएं हैं, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

13 लाख मतदाता मताधिकार का करेंगे प्रयोग, चुनेंगे जनप्रतिनिधि

City News Uttar Pradesh

35 साल के युवाओं में “दिल” ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh

बांदा का गजब मटौंध थाना : दबंगों पर वरद हाथ, पीड़ित से किया अन्याय ! …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद स्वतंत्रता आंदोलन की याद में हुये अविभूत

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा : हर खेत और पेट को पानी के लिये जल संचय जरूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़