City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजनीति के शोर में जब आम आदमी की आवाज़ दब जाती है, तब ज़रूरत होती है ऐसे जनप्रतिनिधि की, जो अपने पद की नहीं, बल्कि जनता की चिंता करे।

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इसी भावना को जीवंत कर दिखाया अपने अनोखे अभियान “आपका सेवक, आपके द्वार” के ज़रिए।

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

सोमवार सुबह, जब शहर के मढिया नाका, फूंटा कुआं, निम्नीपार की गलियों में विधायक प्रकाश आम आदमी की तरह पैदल चलते नजर आए, तो जनता चौंकी नहीं मुस्कराई। क्योंकि वे जानते हैं, यह नेता गाड़ी की चमक नहीं, ज़मीन की सच्चाई पहचानता है।

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

चाय की दुकान से लेकर रिक्शे के पीछे बैठी सवारी तक विधायक ने हर वर्ग से संवाद किया। ठेले वालों से लेकर बुज़ुर्गों तक, हर किसी की परेशानी सुनी। यह कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, यह था “जनसंवाद का असली लोकतंत्र”।

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

लोगों ने सड़क, बिजली, पानी जैसी समस्याएं बताईं और वहीं खड़े होकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को कॉल कर निस्तारण के आदेश दिए। कोई दिखावा नहीं, सिर्फ काम।

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

विधायक ने मौके पर एक चौपाल लगाई, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के आठ साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि किस तरह बांदा को महानगरों की तर्ज़ पर विकसित किया जा रहा है स्मार्ट सड़कें, एलईडी स्ट्रीट लाइट, पेयजल योजनाएं और युवाओं के लिए रोजगार।

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

विधायक प्रकाश ने कहा “मैं जनप्रतिनिधि नहीं, जनता का सेवक हूं। आपके द्वार आकर आपको सुनना, मेरी जिम्मेदारी है।” इस दौरान जनता ने पीएम मोदी और सीएम योगी के समर्थन में ज़ोरदार नारे लगाए।

विधायक प्रकाश सेवक बनकर आए, हर घर से निकली दुआएं: गूंजा मोदी-योगी का जयकारा

विधायक के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी,अनिरुद्ध दद्दा, सभासद आशीष गुप्ता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के माडल गांवों में स्वच्छता अभियान फुर्र : आनंद नें गेंद नगेन्द्र के पाले में फेंकी

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी आदित्यनाथ निरीक्षण के दौरान बोले, बुंदेलखंड के विकास का मजबूत आयाम बनेगा एक्सप्रेस – वे

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

विधायक प्रकाश ने रचा इतिहास: अति सुबह गांवों में दस्तक, बना जनचर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जीएसटी में कमी के फैसले को बताया ऐतिहासिक

City News Uttar Pradesh

पंडित जेएन महाविद्यालय के छात्रों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति के नाम खून से लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़