30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बढ़ते कोरोना संक्रमण से रोडवेज प्रशासन बना अंजान, यात्रियों की सुरक्षा में बरत रहा लापरवाही …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । कोरोना संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो गया है। जो धीरे-धीरे भयावह स्थिति लेती जा रही है। बढ़ते कोरोना संक्रमण से रोडवेज प्रशासन अंजान बना हुआ है। रोडवेज प्रशासन सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बरत रहा है। बसों में बिना मास्क व सैनिटाइज के ही यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे यात्रियों को रोका-टोका भी नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं बस के चालक-परिचालक भी कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बस स्टैंड पर सफर के लिए बसों में सवार होने वाले यात्रियों को सैनिटाइज व थर्मल स्क्रीनिग की व्यवस्था भी नजर नहीं आती है।

जबकि कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बसों के संचालन के समय सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि किसी भी यात्री को बिना मास्क के बस में सवार होने की अनुमति नहीं है। हालात यह है कि यहां लोग बिना मास्क के ही सफर कर रहे हैं। इतना ही नहीं सामान्य दिनों की तरह रोडवेज बस में यात्रियों को भरकर बैठाया जा रहा है। यात्रियों के बीच एक इंच की भी दूरी नहीं है। ऐसे में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।


विभाग का दावा है कि बसों का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। टीम ने इसकी पड़ताल की तो ऐसा कुछ भी नहीं था। रोडवेज परिसर में घूमकर देखा गया तो कहीं पर किसी बस का सैनिटाइजेशन करते हुए नहीं पाया गया। बस चालक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बस का सैनिटाइजेशन नहीं किया गया है। ऐसे ही यात्रियों को उनके गंतव्य को पहुंचाया जा रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना का प्रकोप : यूपी में बढ़ी और सख्ती, अब सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर पांच सौ रुपया का होगा जुर्माना …

बिजली विजलेंस टीम नें पकड़ी चोरी : मच गया हड़कंप, नहीं मानी गई सिफारिशें

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा : हर खेत और पेट को पानी के लिये जल संचय जरूरी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश : कुश्ती कला को बढ़ावा के लिये बनवायेगें “अखाड़ा” …

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: जलजीवन मिशन नें प्रदेश में स्थापित किया है कीर्तिमान

भाजपा में बड़ा फेरबदल : बीजेपी के ‘चाणक्य’ सुनील बंसल को मिला प्रमोशन, बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल को मिली उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान

ब्रेकिंग न्यूज़