23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई
उत्तर प्रदेश

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपित जेई की पत्नी की जमानत अर्जी पर फैसला 19 को …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । देश में बहुचर्चित यौनशोषण के आरोपित निलंबित जेई रामभवन की पत्नी की जमानत अर्जी पर अब 19 अप्रैल को सुनवाई होगी। कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से सीबीआइ दफ्तर बंद होने की दलील देते हुए दिल्ली के अधिवक्ता ने तारीख मांगी, जिससे बाद न्यायाधीश ने 19 अप्रैल को फैसला सुनाए जाने की तिथि मुकर्रर की। इधर, जेल में बंद दिल्ली से गिरफ्तार तीसरे आरोपित के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई। वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए शुक्रवार को सुनवाई हुई।


पचास से ज्यादा बच्चों का यौनशोषण किए जाने के आरोप में सीबीआइ ने चित्रकूट में तैनात सिचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन को गिरफ्तार कर मंडल कारागार में दाखिल किया था। बाद में उसकी पत्नी को सहअभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। दोनों की चार्जशीट सीबीआइ पहले ही दाखिल कर चुकी है। इधर, दिल्ली से तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद से वह मंडल कारागार में बन्दआरोपित जेई की पत्नी की जमानत अर्जी पर अपर सत्र न्यायाधीश पंचम मो. रिजवान अहमद की अदालत में सुनवाई होनी थी। सीबीआइ की तरफ से आए अधिवक्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमित निकलने की वजह से कार्यालय बंद कर दिया गया है। जिससे कोई कागजात नहीं निकल सके। जमानत अर्जी पर सुनवाई को लेकर उसके अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद व दिल्ली से गिरफ्तार आरोपित के अधिवक्ता वसीमुल्ला भी मौजूद रहे। न्यायाधीश मो. रिजवान अहमद ने सुनवाई की तिथि 19 अप्रैल मुकर्रर करते हुए कहा कि उसी दिन फैसला किया जाएगा। बताया जाता है कि जेल में बंद तीसरा आरोपित भी कोरोना संक्रमित हो गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : ई-रिक्शा चालक को रौंदते हुए निकला तेज रफ्तार डंपर, दो महिलाओं सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं रानी लक्ष्मीबाई

City News Uttar Pradesh

बेचारगी में मेडिकल कालेज : मुख्य मंत्री योगी की घोषणा बजट न मिलने से फाईलों में कैद !

City News Uttar Pradesh

बारिश में ‘नंगा’ हुआ विकास: सिस्टम की लापरवाही से ‘जलमग्न’ गांव, हादसे के मुहाने पर जिंदगियां !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल …

क्रूरता के कारोबार पर पुलिस का ‘प्रहार’: डीसीएम बना था ‘यातना गृह’, दो तस्कर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़