City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा (पैलानी) : बांदा-चिल्ला मार्ग पर मौरंग भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्तों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों एक ही बाइक से बांदा की तरफ से गांव लौट रहे थे, तभी बाईपास पर हादसा हो गया। हेलमेट की अनदेखी भारी पड़ गई और सिर में गहरी चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां एक ने दम तोड़ दिया। एक को कानपुर रेफर किया गया है। हादसे को अंजाम देने वाला चालक वाहन लेकर भाग निकला।


चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी मैकू निषाद का पुत्र 18 वर्षीय प्रियांशु अपने दोस्त गांव निवासी मोहन निषाद के 22 वर्षीय बेटे मुन्ना और छोटेलाल निषाद के 26 वर्षीय बेटे कुलदीप निषाद के साथ बुधवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था। बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सड़क पर जा गिरे। तीनों खून से लथपथ तड़प रहे थे, तभी राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हेलमेट नहीं लगाए होने से सिर में गहरी चोट आ गई। चिल्ला थानेदार वीरप्रताप सिंह ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


– मजदूरी कर पिता का बंटाता था हाथ

मृतक प्रियांशु के पिता मैकू ने बताया कि चार बिस्वा जमीन से परिवार का गुजारा नहीं होता है। बेटा मजदूरी कर हाथ बंटाता था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष वीरप्रताप ने बताया कि फरार वाहन व चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैर इरादतन हत्या में दोषी को नौ साल बाद दस वर्ष की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh

बांदा सहित बुंदेलखंड में आया भूकंप का झटका : लोगों में दहशत !

City News Uttar Pradesh

दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार : 22 गांजा बरामद, एमपी यूपी तक फैला था ‘नेटवर्क’

City News Uttar Pradesh

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम

बालू माफियाओं पर ‘प्रशासन’ का ‘डंडा’: अवैध डम्प समेत वाहन सीज, ‘काला खेल’ बेनकाब

City News Uttar Pradesh

टीबी मुक्त भारत में टीपीटी निभाएगा अहम भूमिका : अगले माह यह सुविधा शुरू करने की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़