28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार
उत्तर प्रदेश

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय में शातिराना टप्पे बाजी हो गई। पेट्रोल पंप का पैसा जमा करने बैंक जा रहे व्यक्ति के साथ इस घटना से हड़कंप मच गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार
Cunning style of toppers: absconding after taking out a bag full of lakhs of rupees from the car

शातिर टप्पेबाज ने गाड़ी मालिक से कहा कि गाड़ी से धुआं निकल रहा है। मालिक बोनट खोल गाड़ी को देखने लगे। इधर साथी टप्पे बाज रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार
Cunning style of toppers: absconding after taking out a bag full of lakhs of rupees from the car

मामला शहर कोतवाली के पास इलाके अलीगंज के एसबीआई बैंक के नजदीक का है। यहां करीब डेढ़ बजे एक पेट्रोल पंप के मालिक करीब सात लाख रुपयों से भरे दो बैग लेकर एसबीआई बैंक पहुंचे थे। बैंक के बाहर एक अंजान व्यक्ति पहुंचा और गाड़ी से धुआं निकलने की बात कही। यह सुन गाड़ी मालिक बोनट खोल कर देखने लगा।

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार
Cunning style of toppers: absconding after taking out a bag full of lakhs of rupees from the car

इधर टप्पेबाज गेट खुला देख एक बैग लेकर भाग गया। टप्पे बाज सीसीटीवी में बाबूलाल चौराहे तरफ भागता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की जांच की। आश्वाशन दिया की अपराधी शीघ्र पुलिस के शिकंजे में होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद नें जाना हाल, कोरोना को कितनी दी ‘मात’ …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘चुनाव जीतने’ का बताया ‘मंत्र’: बूथ मजबूत तो ‘जीत’ निश्चित

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : नशे में युवक ने फांसी लगाकर छोड़ी दुनिया, परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh

बांदा के व्यंग कार कैलाश मेहरा का कतरने भाग दो का व्यंग्य संग्रह: साहित्य जगत में धमाल

हुजूर मतदान केंद्रों पर ध्यान दें : बिजली न पानी, रैंप की भी है दरकार।

दुर्दशा : गोवंश को न चारा मिल रहा पानी, ठंड से बचने को टिनशेड तक नहीं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़