- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिले को संभावित बाढ़ से बचाने के लिये अधिकारियों को रेड अलर्ट कर दिया है। इसके लिये उन्होंने स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक कर सबको मुस्तैद किया। l

डीएम ने बाढ़ आपदा की संभावित दृष्टि से बाढ़ से पूर्व तैयारियों के संबंध में बाढ़ समितियों का तहसील एवं ब्लॉक मैं गठन किए जाने को कहा। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को अपनी-अपनी तहसीलों के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने तथा तहसील स्तर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के साथ 10 दिनों के अंदर सभी व्यवस्थाएं तैयार करने के निर्देश दिए l

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को नहरों की सिल्ट की सफाई तथा कंट्रोल रूम एवं बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करने को कहा। बाढ़ की स्थिति होने पर आवश्यक भूसा एवं चारा, जीवन रक्षक दवाइयों एवं टीकाकरण आदि की व्यवस्था के निर्देश स्वास्थ्य विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु टैंकरों की व्यवस्था रखने तथा राहत सामग्री की व्यवस्था को कहा।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने नाव की पर्याप्त व्यवस्था रखे जाने एवं नाविकों की सूची मोबाइल नंबर सहित तैयार रखने के साथ बरसात से पूर्व नाले नालियों की सफाई कराए जाने के निर्देश समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा उप जिलाधिकारी को दिए। नहरों के तटबंध को मरम्मत के संबंध में भी निर्देशित किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
