City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र का बड़े बकायादारों पर नजर टेढ़ी : सख्ती से वसूली के दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र का बड़े बकायादारों पर नजर टेढ़ी : सख्ती से वसूली के दिये निर्देश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। दस बड़े बकायादारों पर वसूली का शिकंजा कसने को कहा। कर करेत्तर वसूली में तेजी तथा लक्ष्य के अनुरूप करों की वसूली के निर्देश दिये गये। डीएम नें विद्युत देयकों की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष करों की वसूली में तेजी लायें। 

डीएम नगेंद्र का बड़े बकायादारों पर नजर टेढ़ी : सख्ती से वसूली के दिये निर्देश

उन्होंने व्यापार कर एवं मध्यम सिंचाई की वसूली में वृद्धि, मण्डी में प्रवर्तन कार्यों में तेजी तथा लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने नरैनी में व्यापार कर की वसूली बढाये जाने को कहा। उन्होंने विविध देयकों की वसूली तथा विभिन्न आर.सी. की वसूली की समीक्षा की। आरसी के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के सहयोग से मिलान कराकर वसूली कराये जाने के निर्देश तहसीलदारों को दिये। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा की। डीएम नें अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि ठण्ड से बचाव हेतु अपने-अपने क्षेत्र के रैन बसेरों को संचालित रखें।

डीएम नगेंद्र का बड़े बकायादारों पर नजर टेढ़ी : सख्ती से वसूली के दिये निर्देश

अलाव जलाये जाने एवं गरीब लोगों को कम्बल वितरण कराये। बैठक में जिलाधिकारी ने मत्स्य पट्टा आवंटन की फीडिंग पूर्ण किये जाने तथा भूमिहीनों को कृषि पट्टा आवंटन शीघ्र किये जाने को कहा। उन्होंने 10 बडेे बकायेदारों से धनराशि की वसूली किये जाने के सम्बन्ध में तेजी लाकर वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित करों की वसूली लक्ष्य के अनुरूप तेज गति से करें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘अल्टीमेटम’: खुलेआम शराब पीने वालों को सीधे ‘जेल’

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएलएड प्रशिक्षुओं व शिक्षकों को किया गया जागरूक …

City News Uttar Pradesh

Banda : बाबू केदार नाथ :” हम तुम्हें यूं भुला न पायेगे” …

रील की दीवानगी बनी काल: कैमरे के सामने फंदे पर झूल गई मां, बेटी बनी गवाह

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह की अनोखी पहल : जागरूकता के लिये रवाना किये वाहन …

बांदा जेल बना तपता तंदूर: बंदियों की चीखों से गूंज रहा है कारागार, बैरक बना जलता मैदान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़