- विनोद मिश्रा
बांदा। समाधान दिवस पर चाप चढ़ाना बहुत जरूरी है क्योंकि विभागीय अधिकारी “मनमतवाले मनमौजी” हैं। इसी लिये डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को हर समाधान बैठक में अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक समाधान का पाठ पढ़ना पड़ता है। डीएम की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। वंहा भी सूचना विभाग की रिपोर्ट के अनुसार डीएम को यही पुराना राग अलापने को बाध्य होना पड़ा।

हालांकि डीएम दुर्गा पिछले समाधान दिवस पर क्या कार्यवाई हुई उसकी क्रास मानिटरिंग करती हैं पर सूचना विभाग जो रिलीज जारी करता है वह पुरानी लीक पीटने पर आधारित सा होता है !सूचना विभाग की प्रेस रिलीज के अनुसार खबर यह है की डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय पर किया करें।गुणवत्ता में कोई कमी नही रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने बडागाॅव निवासी शिवकुमार की भूमि पर कब्जे की शिकायत प्राप्त होनेे पर लेखपाल को भूमि की पैमाइश कराकर समस्या का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने पैलानी निवासी बाला प्रसाद द्वारा एक ही जमीन को दो बार बेचने सम्बन्धी शिकायत पर पैलानी लेखपाल एवं पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर प्रकरण की जांच करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पैलानी में विद्युत आपूर्ति हेतु तार की व्यवस्था न होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या पर एसडीओ विद्युत को तत्काल तार की व्यवस्था कराकर समस्या का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने दोहतरा ग्राम के ग्रमीणों द्वारा सरकारी आरक्षित भूति पर गाॅव के कुुछ लोंगो द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत पर लेखपाल को मौके पर जाकर आज ही इसका निस्तारण करने के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पैलानी में कुल 111 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 9 शिकायतों का निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी पैलानी, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार पैलानी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
